---Advertisement---

Mahira Khan Wedding: रणबीर कपूर से अफेयर के बाद दूसरी बार निकाह करेंगी पाक एक्ट्रेस! जानें कौन है नया जीवनसाथी?

Mahira Khan: शाहरुख़ खान (Shahrukh Khan) की फ़िल्म रईस (Raees) में नज़र आईं पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान इन दिनों अपनी लव लाइफ़ को लेकर चर्चा में हैं। खबरों की मानें तो अपनी ख़ूबसूरती के लिए मशहूर यह पाकिस्तानी अभिनेत्री अब एक बार फिर शादी के बंधन में बंधनें जा रही हैं। वहीं खबरों के अनुसार ...

Read more

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: अगस्त 18, 2023 5:56 अपराह्न

Mahira Khan
Follow Us
---Advertisement---

Mahira Khan: शाहरुख़ खान (Shahrukh Khan) की फ़िल्म रईस (Raees) में नज़र आईं पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान इन दिनों अपनी लव लाइफ़ को लेकर चर्चा में हैं। खबरों की मानें तो अपनी ख़ूबसूरती के लिए मशहूर यह पाकिस्तानी अभिनेत्री अब एक बार फिर शादी के बंधन में बंधनें जा रही हैं। वहीं खबरों के अनुसार वह अगले महीने अपने बॉयफ़्रेंड सलीम करीम से शादी करने वाली हैं। 

सितंबर में बॉयफ़्रेंड संग शादी करेंगी Mahira Khan

पाकिस्तानी मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार अभिनेत्री Mahira Khan काफ़ी सालों से सलीम करीम नाम के एक बिज़नेसमैन को डेट कर रही थीं। वहीं अब अगले महीने यानी सितंबर में वह और उनके बॉयफ़्रेंड सलीम शादी कर लेंगे। खबरों की मानें तो इस शादी में अभिनेत्री और उनके बॉयफ़्रेंड के कुछ करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल होंगे। वहीं शादी का वेन्यू पाकिस्तान स्थित पंजाब के एक छोटे से हिल स्टेशन पर रखा गया है। 

8 साल पहले हुआ था Mahira Khan का तलाक़  

आपको बता दें कि Mahira Khan की पहली शादी पाकिस्तानी अभिनेता और निर्देशक अली अस्कर से हुई थी। यह दोनों साल 2006 में लॉस एंजेलिस में मिले थे। उस दौरान दोनों को एक दूसरे से प्यार हुआ और दोनों ने साल 2007 में शादी कर ली। मगर दोनों का यह रिश्ता ज़्यादा लंबा नहीं चला और साल 2015 में दोनों ने एक दूसरे से तलाक़ ले लिया। दोनों का एक बेटा भी है जिसका नाम अज़लान है। 

कौन हैं सलीम करीम? 

Mahira Khan के बॉयफ़्रेंड सलीम क्रीम पेशे से बिज़नेसमैन हैं। वह पाकिस्तान की एक स्टार्टअप कंपनी सिम्पैसा के सीईओ हैं। वहीं क़ब्रों के मुताबिक़ माहिरा और सलीम ने साल 2019 में तुर्की में सगाई की थी। हालाँकि माहिरा ने अब तक अपनी सगाई या शादी को लेकर कोई भी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। मगर कुछ समय पहले जब माहिरा सोशल मीडिया पर लाइव आईं थीं तो उस दौरान उन्होंने अपने बॉयफ़्रेंड को लेकर बात की थी। आपको बता दें कि इससे पहले अभिनेत्री का नाम बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ भी जोड़ा गया था। वहीं दोनों की शादी की खबर में कितनी सच्चाई है यह तो आगे जाकर ही पता चलेगा। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026