---Advertisement---

ब्रेकअप की खबरों के बीच साथ दिखे Malaika Arora और Arjun Kapoor, पैपराजी को देख कपल ने किया इस तरह रिएक्ट

Malaika Arora and Arjun Kapoor: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उनके प्यार को किसी की नजर नहीं लगेगी और वे दोनों एक दूसरे के लिए बने हुए हैं। जी हां, जहां तमाम सोशल मीडिया पर दोनों के ब्रेकअप की खबरें खूब लाइमलाइट में रही थी। वहीं अब एक बार फिर दोनों साथ में स्पॉट हुए और उनके बीच की केमिस्ट्री देख लोगों की बोलती बंद हो गई है। उनकी बॉन्डिंग देखने के बाद इतना तो साफ है कि वे दोनों अभी साथ हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 27, 2023 5:00 अपराह्न

Malaika Arora and Arjun Kapoor
Follow Us
---Advertisement---

Malaika Arora and Arjun Kapoor: बॉलीवुड की डिमांडिंग जोड़ी की अगर बात करें तो इस लिस्ट में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का नाम टॉप पर शुमार है। यह बात सच है कि पिछले कुछ समय में दोनों के ब्रेकअप की खबरें खूब वायरल हुई है। एक बार फिर उन्होंने इस बात को साबित कर दिया कि उनके बारे में जो भी अफवाहें फैल रही है वह सरासर निराधार है। जी हां, यह हम नहीं बल्कि मलाइका और अर्जुन ने खुद इस बात को बयां किया है। दरअसल हाल ही में उन्हें एक बार फिर साथ में स्पॉट किया गया और ऐसे में ब्रेकअप की खबरें तो महज एक अफवाह ही साबित हुई है। आइए देखते हैं आखिर कहां साथ नजर आए कपल।

स्टाइलिश लुक में नजर आई मलाइका

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देख उन सभी यूजर्स की बोलती बंद हो गई है जो दोनों के ब्रेकअप को लेकर अफवाह फैला रहे थे। इस वीडियो को देखने के बाद जहां अटकलों पर तो विराम लग गया है वहीं स्टाइलिश अंदाज में यह कपल लंच डेट पर सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल इस वीडियो में मलाइका काफी अलग अंदाज में दिखाई दे रही है। वायरल हो रहे इस वीडियो की बात करें तो मलाइका अरोड़ा शर्ट और व्हाइट शॉर्ट्स में काफी स्टाइलिश दिख रही है और उन्होंने हैंडबैग से इस लुक को कंप्लीट किया है। वहीं सिंपल हेयर स्टाइल में मलाइका काफी खूबसूरत दिख रही है और उनके गॉगल्स ने लोगों का ध्यान खींचा।

पैपराजी को देख स्माइल करते दिखे कपल

कहने में दो राय नहीं है कि बढ़ती उम्र के बाद भी मलाइका अरोड़ा अपनी टोंड फिगर को फ्लॉन्ट करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। इस दौरान उनके पीछे चल रहे बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने लोगों का ध्यान खींचा है जो और ब्लैक लुक में अपनी लेडी लव के पीछे दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद इतना तो साफ है कि दोनों अभी अलग नहीं हुए हैं। पैपराजी को देख जहां मलाइका स्माइल करती है वहीं अर्जुन भी खास अंदाज में रूबरू होते हैं।

क्या हेटर्स को जवाब देने के लिए साथ दिखे मलाइका और अर्जुन

वहीं बीते दिनों इंटरनेशनल डॉग डे पर मलाइका ने जब अपने डॉग के साथ तस्वीर शेयर की थी तो इस पर अर्जुन कपूर ने भी कमेंट किया था। बता दें कि कपल के ब्रेकअप की खबरें लगातार सोशल मीडिया पर चर्चा में रही है और कहा जा रहा था कि अर्जुन कपूर अब कुशा कपिला को डेट कर रहे हैं। हालांकि कुशा ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ दी थी। हालांकि मलाइका और अर्जुन ने अपने इस पब्लिक अपीरियंस के बाद लोगों की बोलती बंद कर दी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026