---Advertisement---

Malaika Arora के इस योगासन को करने से शरीर और मन दोनों होंगे शांत! Video ने सारी पोल-पट्टी खोल दी

Malaika Arora: एक वीडियो के जरिए मलाइका अरोड़ा ने बताया कि आखिर कैसे वह है फिट और फाइन। इसके अलावा इससे होने वाले फायदे के बारे में भी बताती हुई नजर आई।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 17, 2024 5:46 अपराह्न

Malaika Arora
Follow Us
---Advertisement---

Malaika Arora: अपनी फिटनेस से हर बार लोगों की बोलती बंद कर देने वाली मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती है। वह 50 साल की उम्र को अपनी फिटनेस से मात देती है लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनके फिटनेस का क्या है राज और कैसे वह रखती है खुद को फिट एंड फाइन। तो ऐसे में आइए जानते हैं उनका एक योगासन जिसे वह करती है हर दिन फॉलो और इसके हैं फायदे। जी हां, हम बात कर रहे हैं उनके योगा पोज Cat and Cow की जिसे करने से आपको खूब फायदे मिलेंगे। इस बारे में मलाइका अरोड़ा ने खुद एक वीडियो के जरिए खुलासा किया है।

इस तरह आप भी कर सकते हैं ये योग

मलाइका अरोड़ा ने एक वीडियो को शेयर किया है जिसमें वह ग्रे कलर की स्पोर्ट्स ब्रा और योगा पैंट में नजर आ रही है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा खुशी में बैठे हुए एक समय में एक मुद्रा। इसके अलावा वह वीडियो के कैप्शन के जरिए इसके फायदे गिनाती हुई नजर आई। उन्होंने बताया कि सिर्फ एक झटके से आप Cat and Cow पोज को कर सकते हैं. इसके अलावा वह बताती हैं कि अगर आपको लोअर बैक पेन का इशू है तो आपको निश्चित तौर पर इससे आराम मिलेगा।

आखिर क्या है इस एक्सरसाइज को करने के फायदे

  • Cat and Cow पोज में योगा करने से आपकी कमर में दर्द नहीं होगा।
  • इस एक योग के जरिए आपका शरीर और मन दोनों शांत रहता है और आप अपने काम पर फोकस कर पाते । हैं
  • अगर आपको है सर्वाइकल की समस्या और गर्दन में रहता है दर्द तो आप इस योगासन को कर सकते हैं।
  • इससे आपको बैक पेन में रिलीफ मिलेगा और रीढ़ की हड्डी मजबूत होगी।
  • स्ट्रेस फ्री रहने के लिए भी यह योग काफी मददगार है
  • पाचन तंत्र को मजबूती मिलेगी और पेट से संबंधित समस्याओं से निजात।
  • अगर है आपको अनिद्रा की समस्या और हो रहा है स्ट्रेस तो जरूर मिलेगा फायदा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026