---Advertisement---

Malaika Arora ने बॉडीकॉन ड्रेस में डांस मूव्स से दुबई इवेंट में मचाई तबाही, ओरी ने दिखाई खास झलक

Malaika Arora: बॉलीवुड की छैया छैया गर्ल मलाइका अरोड़ा को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। टोंड फिगर और डांस को लेकर अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली मलाइका किसी भी पार्टी की जान बन जाती है। ऐसे में उनका जलवा दुबई के एक इवेंट में देखने को मिला। इसकी झलक फिलहाल सोशल मीडिया पर ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 14, 2024 4:05 अपराह्न | Updated: फ़रवरी 18, 2024 5:59 अपराह्न

Malaika Arora
Follow Us
---Advertisement---

Malaika Arora: बॉलीवुड की छैया छैया गर्ल मलाइका अरोड़ा को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। टोंड फिगर और डांस को लेकर अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली मलाइका किसी भी पार्टी की जान बन जाती है। ऐसे में उनका जलवा दुबई के एक इवेंट में देखने को मिला। इसकी झलक फिलहाल सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है जिसे ओरी ने शेयर किया है। जी हां, हम उस ओरी की बात कर रहे हैं जो पैपराजी के फेवरेट और बॉलीवुड पार्टी की जान होते हैं। वह दुबई इवेंट की कुछ झलक सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस को खास ट्रीट देते हुए दिखे। आइए देखते हैं आखिर क्या खास है पोस्ट में।

Malaika Arora ने डांस से लगाई आग

इवेंट की झलक सोशल मीडिया पर फैंस को दिखाई है जिसमें आप देख सकते हैं की छैया छैया गर्ल अपने स्टाइलिश लुक से पार्टी में जान डालती हुई नजर आ रही है। इस दौरान ब्लिंगी बॉडीकॉन आउटफिट में वह जबरदस्त डांस दिखा रही है और इसे देखने के बाद फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। बॉडीकॉन पहनकर डिम लाइट में जिस तरह मलाइका ठुमके लगा रही है वह किसी के भी दिल को जीतने के लिए काफी है। यही वजह है कि इस वीडियो को देखने के बाद फैंस भी होश खो बैठे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है और लोग तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।

Malaika Arora संग पोज देते दिखे ओरी

जहां तक ओरी के इस पोस्ट की बात करें तो उन्होंने मलाइका अरोड़ा की डांस वीडियो की झलक फैंस को दिखाया। वहीं वह एक और पोस्ट में मलाइका के साथ पोज देते हुए नजर आए। इसके अलावा ओरी इवेंट से अपने लुक को भी शेयर किया है। गौरतलब है कि ओरी बॉलीवुड पार्टी में अक्सर नजर आते हैं और उनका स्टार किड्स के साथ भी एक क्लोज बॉन्ड है। सोशल मीडिया पर उनकी पार्टी की झलक हमेशा देखने को मिलती है। ऐसे में उनका लेटेस्ट पोस्ट चर्चा में है जिसमें वह मलाइका के साथ दुबई की इवेंट में मस्ती कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce

जून 28, 2026

Health Tips

जून 28, 2026

Prediabetes

जून 27, 2026

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Viral Video

जून 27, 2026

Viral Video

जून 27, 2026