---Advertisement---

शाहरुख के लू लगने की खबर पर Malaika Arora ने किया इस तरह रिएक्ट, जानिए क्या है बचाव के टिप्स

Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा शाहरुख खान के लू लगने पर गर्मी से बचाव के टिप्स देती आई नजर, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, आइए देखते हैं क्या है इसमें खास।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 24, 2024 4:06 अपराह्न

Malaika Arora
Follow Us
---Advertisement---

Malaika Arora: निश्चित तौर पर मलाइका अरोड़ा के करियर के लिए ‘छैया छैया’ गाना माइलस्टोन साबित हुआ था और इस गाने में उनके अपोजिट शाहरुख खान नजर आए थे। वहीं बीते दिन शाहरुख खान को लेकर यह खबर सामने आई थी कि उन्हें लू लग गया है। इस सबके बीच मलाइका को एसआरके की चिंता सताई है और उन्होंने इस खबर पर रिएक्ट भी किया है। एक्ट्रेस ने शाहरुख खान की तबीयत को लेकर कुछ ऐसा कह दी है जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। वहीं लू से बचाव के लिए मलाइका टिप्स देती हुई भी नजर आई। आइए देखते हैं यह वीडियो।

शाहरुख के लू लगने पर Malaika Arora ने कहीं ये बात

इस वीडियो को इंस्टेंट बॉलीवुड इंस्टाग्राम चैनल से जारी किया गया है जिसमें मलाइका एक इंटरव्यू में शाहरुख खान के लू लगने पर रिएक्ट करती हुई नजर आ रही है। उनसे जब शाहरुख खान के लिए पूछा जाता है तो वह कहती है कि इसलिए मैं कह रही हूं कि आपको अपने पर्यावरण की रक्षा करनी पड़ेगी तभी वह बदले में आपको प्यार लौटाएगा। हमें अपने पर्यावरण के बारे में अधिक सचेत और जागरूक होने की जरूरत है और इस तरह पर्यावरण भी प्यार देगा। साफ तौर पर मलाइका ने पर्यावरण को बढ़ रही गर्मी से जोड़ा है और इसके लिए सतर्क होने की चेतावनी दी है।

मलाइका अरोड़ा के टिप्स को कर सकते हैं फॉलो

वहीं इस वीडियो में मलाइका अरोड़ा गर्मी से बचाव के खास टिप्स देती हुई दिखी और उन्होंने हाइड्रेट रखने के लिए कहा है। उन्होंने कहा हमेशा खुद को हाइड्रेटेड रखने की जरूरत है। एक्ट्रेस ने कहा बहुत सारा पानी पिए ठंडा और आरामदायक कॉटन कपड़े को पहने। सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें और छाते को हमेशा साथ में रखें। इससे सब गर्मी से बच सकेंगे और यही मेरी टिप्स है। ऐसे में आप भी मलाइका के इन टिप्स को फॉलो कर गर्मी और लू लगने की परेशानी से बच सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026