---Advertisement---

Malaika Arora डंब बिरयानी’ में बेटे अरहान से दूसरी शादी और वर्जिनिटी पर बात करती आई नजर, स्पाइसी प्रोमो देख भड़के लोग

Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा अपने बेटे अरहान खान के पॉडकास्ट में नजर आएंगी। इसका प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है जिसे देखने के बाद कुछ लोग भड़क गए हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 17, 2024 10:51 पूर्वाह्न

Malaika Arora
Follow Us
---Advertisement---

Malaika Arora: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के बेटे अरहान खान फिलहाल अपनी पॉडकास्ट ‘डम्ब बिरयानी’ को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस शो में सबसे पहले अरबाज खान और सोहेल खान गेस्ट के तौर पर नजर आए थे। वहीं लेटेस्ट एपिसोड में मलाइका अरोड़ा अपने बेटे के पॉडकास्ट में तड़का लगाने वाली है। इस दौरान मां-बेटे के बीच की बॉन्डिंग और उनके बीच की क्लोज़नेस देख कुछ लोगों ने मुंह बना लिया है। दरअसल दोनों के बीच जो स्पाइसी बातचीत हो रही है वह किसी को भी हैरान कर देने के लिए काफी है। आइए जानते हैं आखिर क्या है प्रोमो वीडियो में खास जो है चर्चा में।

वर्जिनिटी को लेकर ये क्या बोल गई मलाइका

वीडियो में आप देख सकते हैं कि इसकी शुरुआत होती है मलाइका अरोड़ा से जो अपने बेटे अरहान से उनकी वर्जिनिटी को लेकर सवाल करती हुई नजर आती है। इस पर उनका बेटा चुप हो जाता है और कुछ भी नहीं बोल पाता है। वहीं वह अपनी मां से यह सवाल करता है कि क्या आपको समाज में घुलना-मिलना पसंद है। इस पर एक्ट्रेस तुरंत जवाब देती है बिल्कुल नहीं।

शादी को लेकर मलाइका से अरहान का सवाल

इस शो में अरहान खान भी अपनी मां से बेधड़क सवाल करने में पीछे नहीं रहे और उन्होंने दूसरी शादी को लेकर मलाइका अरोड़ा से कहा कि आप शादी कब कर रहे हैं। इस पर मलाइका कहती है क्या तुम सुनने के लिए तैयार हो क्योंकि मेरे पास बहुत स्पाइसी जवाब है। प्रोमो वीडियो को देखने के बाद इतना तो तय है कि इस पॉडकास्ट के एपिसोड में जबरदस्त धमाका होने वाला है क्योंकि यह जबरदस्त है।

वीडियो देख लताड़ लगा रहे लोग

वहीं वर्जिनिटी और दूसरी शादी को लेकर मां-बेटे के बीच की इस बातचीत को कुछ लोग पसंद कर रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स को यह ठीक नहीं लगा है और वह उन्हें ट्रोल करते नजर आए हैं। एक यूजर ने लिखा इसे कहते हैं संस्कार तो दूसरे ने कहा देख तेरे संसार की हालत क्या हो गई भगवान। एक यूजर ने लिखा बॉलीवुड का समाज।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026