---Advertisement---

Malaika Arora: हर्ष मेहता संग रिश्ते की अफवाहों के बीच सोराब बेदी की एंट्री, ‘पॉइजन बेबी’ के कोजी डांस वीडियो ने लव लाइफ में दिया ट्विस्ट

Malaika Arora: हर्ष मेहता संग डेटिंग की अफवाह के बीच सोराब बेदी के साथ मलाइका को स्पॉट किया गया और सोशल मीडिया पर एक बार फिर लोग बातें बनाने में पीछे नहीं हैं। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरी खबर।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 9, 2026 3:31 अपराह्न

Malaika Arora
Follow Us
---Advertisement---

Malaika Arora: अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप के बाद मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर लगातार अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई है। उन्हें कई दफा हर्ष मेहता के साथ स्पॉट किया जिसके बाद उनके रिलेशनशिप की खबरें आने लगी। दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं लेकिन यह सब के बीच अब स्प्लिट्सविला फेम सोराब बेदी की एंट्री ने इसे एक और ट्विस्ट दिया है। आइए जानते हैं आखिर किस डांस वीडियो ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी जहां हर्ष को छोड़ सोराब के साथ मलाइका कोजी नजर आती है ।

कौन है सोराब बेदी जिसके साथ क्लोज दिखी मलाइका अरोड़ा

स्प्लिट्सविला X6 फेम सोराब बेदी के साथ मलाइका अरोड़ा को स्पॉट किया गया जहां दोनों कोजी डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल मलाइका अरोड़ा नई रेस्टोरेंट स्विनी में दोस्तों और परिवार के साथ सेलिब्रेट कर रही थी। इस सब के बीच सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखने के बाद लोग तरह-तरह की बातें बनाने लगे और उनका नाम जोड़ा जाने लगा। कुछ लोग ऐसे भी हैं जो मलाइका अरोड़ा और सोराब बेदी को सिर्फ दोस्त बता रहे हैं।

Malaika Arora को लोग करने लगे क्यों ट्रोल

चौकाने वाली बात यह है कि मलाइका अरोड़ा की इस पार्टी में उनके रुमर्ड बॉयफ्रेंड हर्ष मेहता भी मौजूद थे और ऐसे में इस कोजी डांस वीडियो ने सोशल मीडिया पर एक अलग ही बहस की शुरुआत कर दी है। जहां लोगों का कहना है कि क्या प्वाइजन बेबी डबल डेट कर रही है। लोग अलग-अलग तरीके से इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा यह क्या है राजमा चावल तो एक ने कहा नहीं ऐसा नहीं होना चाहिए तो एक ने लिखा यह बनी नई तारा सुतारिया।

कौन है मलाइका अरोड़ा का रुमर्ड बॉयफ्रेंड

सोराब बेदी से पहले मलाइका अरोड़ा का नाम हर्ष मेहता के साथ जोड़ा जा रहा था जिनके उम्र में 19 साल का फासला है।जहां मलाइका 52 साल की है तो हर्ष को 33 साल का बताया जा रहा है लेकिन इस सबके बीच उनके रिलेशनशिप की खबरें लगातार वायरल हो रही है। वहीं एक्ट्रेस थामा के पॉइजन बेबी में नजर आई थी।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अप्रैल 24, 2026

Viral Video

अप्रैल 24, 2026

Summer Health Tips

अप्रैल 24, 2026

Health Tips

अप्रैल 24, 2026

Kedarnath Viral Video

अप्रैल 24, 2026

Rihanna

अप्रैल 24, 2026