---Advertisement---

Malaika Arora Viral Video: बेटे से फेवरेट मेमोरी को लेकर मलाइका पूछ बैठी ये सवाल, अरहान ने किया मजेदार खुलासा

Malaika Arora Viral Video: मलाइका अरोड़ा ने अरहान खान से अपने बारे में कुछ ऐसा पूछा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 19, 2024 10:39 पूर्वाह्न

Malaika Arora Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Malaika Arora Viral Video: मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के बेटे अरहान खान फिलहाल अपनी पॉडकास्ट डम्ब बिरयानी को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। डेब्यू से पहले शो को लेकर लाइमलाइट में हैं। जहां मलाइका अरोड़ा अपने बेटे के शो में चार चांद लगाने पहुंची और इस दौरान उन्होंने कई बड़े खुलासे किए। दूसरी शादी से लेकर बेटे के वर्जिनिटी तक पर सवाल करने में मलाइका जरा भी नहीं हिचकिचाई। इसका एक और वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है जिसे मलाइका अरोड़ा ने खुद शेयर किया है। इस क्लिप में एक्ट्रेस अपने बेटे से पूछती है कि तुम्हारा मेरे साथ सबसे पसंदीदा यादें कौन सी है और सबसे कम याद।

अरहान ने किया बड़ा खुलासा

इस पर अरहान खान कहते हैं कि मैं कॉलेज में था जब आपने मुझे कॉल किया। आप कॉमेडी स्पेशल के लिए स्टेज पर जा रही थी और आप चाह रही थी कि आपका बेटा आपको प्रोत्साहित करें। आप काफी घबराई हुई थी और आप सिर्फ मुझसे बात करना चाहती थी और ऐसे में आप वहां गई और आपने कमाल कर दिखाया। यह मेरे लिए सबसे बेहतरीन मेमोरी है क्योंकि मैं कॉलेज में था और आप स्टेज पर धमाल मचा रही थी। वहीं इस क्लिप में आप देख सकते हैं की मलाइका उस समय अरहान खान को कॉल करती हैं और फिर उनसे यह कहती है कि वह उनसे बहुत प्यार करती है।

शादी को लेकर मलाइका ने किया खुलासा

यह क्लिप बेहद खास है और इसको देखने के बाद अरहान और मलाइका के बीच की बॉन्डिंग एक बार फिर जगजाहिर हो चुका है। वही इस पॉडकास्ट में अरहान खान ने मलाइका अरोड़ा से पूछा कि आप दूसरी शादी करना चाहती हैं और आपका वेन्यू, डेट क्या होने वाला है। इस पर मलाइका मजेदार जवाब देते हुई नजर आती है। उन्होंने कहा, “अभी मैं कुछ भी नहीं कहना चाहती क्योंकि मैं अपने जिंदगी के सबसे बेहतरीन फेज को एंजॉय कर रही हूं।

जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं अरबाज और मलाइका

अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा की लव मैरिज हुई थी लेकिन यह रिश्ता लंबे समय तक चलने के बाद टूट गया। उन दोनों का बेटा अरहान खान है जो अपनी मां और अरबाज दोनों से काफी क्लोज है। वहीं जहां अरबाज हाल ही में मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान के साथ शादी के बंधन में बंधे हैं वहीं मलाइका भी अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहती हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026