---Advertisement---

Malaika Arora Viral Video: योग को जिंदगी मानती है 50 साल की यह हसीना, फिटनेस सीक्रेट हुआ रिवील

Malaika Arora Viral Video: मलाइका अरोड़ा 50 की उम्र में भी फिटनेस से लोगों को हैरान कर रही है और निश्चित तौर पर वह यंग जनरेशन के लिए एक प्रेरणा से कम नहीं है। यह बात सच है कि मलाइका फिटनेस के लिए काफी मेहनत करती है और उन्हें योगा सेशन के दौरान अक्सर स्पॉट ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 6, 2024 6:29 अपराह्न

Malaika Arora Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Malaika Arora Viral Video: मलाइका अरोड़ा 50 की उम्र में भी फिटनेस से लोगों को हैरान कर रही है और निश्चित तौर पर वह यंग जनरेशन के लिए एक प्रेरणा से कम नहीं है। यह बात सच है कि मलाइका फिटनेस के लिए काफी मेहनत करती है और उन्हें योगा सेशन के दौरान अक्सर स्पॉट भी किया जाता है। इस सब के बीच मलाइका ने फिटनेस की एक और झलक फैंस को दिखाई है और अपनी टोंड फिगर के राज का खुलासा करती हुई नजर आई। सोशल मीडिया पर यह वीडियो फिलहाल खूब चर्चा में है जिसे शेयर करते हुए मलाइका ने कहा कि योग ने मुझे बनाया।

Malaika Arora Viral Video में शिद्दत से योग करती आई नजर

इस वीडियो को शेयर करते मलाइका ने कैप्शन में कहा, “योग महज एक वर्कआउट ही नहीं है यह मेरे लिए जिंदगी है।” इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि मलाइका अरोड़ा ब्लैक स्पॉट्स ब्रा और शॉर्ट्स में नजर आ रही है और इस दौरान योगा को शिद्दत से करती हुई नजर आ रही है। वह जमकर पसीने बहा रही है और इसे देखने के बाद लोगों की बोलती बंद हो गई है। मलाइका अरोड़ा की फिटनेस सीक्रेट को देखने के बाद फैंस भी हैरान रह गए क्योंकि एक्ट्रेस काफी मेहनत करती है।

Malaika Arora Viral Video वाकई काबिले तारीफ

मलाइका अरोड़ा जिस तरह फिटनेस पर ध्यान देती है वह वाकई काबिले तारीफ है। 50 की उम्र में भी वह यंग हसीनाओं को मात देती हुई नजर आती है। फिटनेस के मामले में उनका वाकई कोई जवाब नहीं है। यही वजह है कि इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और इस पर 24000 से ज्यादा लाइक आ चुके हैं। वीडियो को देखने के बाद मलाइका अरोड़ा के फैंस उनकी खूबसूरती और फिटनेस पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो मलाइका अरोड़ा हाल ही में झलक दिखला जा 11 में सीजन को होस्ट करती हुई नजर आई थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Patna Viral Video

मई 13, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Neet Paper Leak

मई 13, 2026