---Advertisement---

नहीं रहे मलयालम इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर Mamukkoya, फ्रेंच फिल्म में भी दिखा चुके हैं दमखम

Mamukkoya Death: मलयालम इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता मामूकोया अब इस दुनिया को छोड़कर चले गए हैं। एक्टर का बुधवार को अस्पताल में निधन हो गया। कहा जा रहा है कि हार्ट अटैक की वजह से मामूकोया ने अंतिम सांस ली है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 26, 2023 4:28 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Mamukkoya Death: मलयालम इंडस्ट्री से एक दुखभरी खबर सामने आ रही है। अपनी हिट फिल्मों से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले एक्टर मामूकोया का बुधवार को निधन हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक 76 वर्षीय मामूकोया की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है। उनके अचानक चले जाने से फैंस सदमे में हैं और उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि एक्टर अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। वह इंडस्ट्री में काफी एक्टिव थे और उनके चाहने वालों की संख्या अनगिनत थी।

अचानक बेहोश हो गए थे मामूकोया

रिपोर्ट्स के मुताबिक मामूकोया सोमवार रात मलप्पुरम जिले में एक फुटबॉल टूर्नामेंट से जुड़े समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इस दौरान वह अचानक बेहोश हो गए थे जिसके बाद उन्हें कोझिकोड के एक अस्पताल ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान उन्होंने अपनी आखिरी सांसे ली हैं। किसी ने सोचा नहीं होगा कि मामूकोया इस तरह दुनिया को अचानक छोड़ जाएंगे।

ये भी पढ़ें: Dunki में Shah Rukh Khan को देख फैंस के खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जल्द ये खतरनाक सीक्वेंस शूट करेंगे ‘किंग खान’

फ्रेंच फिल्म में भी आ चुके हैं नजर 

मामूकोया ना सिर्फ मलयालम बल्कि फ्रांसीसी फिल्म ‘फ्लैमेंस ऑफ पैराडाइज’ में भी नजर आए थे। एक्टर को उनके कॉमेडी के लिए जाना जाता है। वह पर्दे पर अपने किरदार से लोगों को हंसाने का दम रखते थे। वह अपने किरदार से हमेशा फैंस के बीच ज़िंदा रहेंगे। वह मलयालम इंडस्ट्री में करीबी 500 फिल्मों में अपनी अदाकारी दिखा चुके हैं और यही वजह है कि उनका जाना इंडस्ट्री के लिए बहुत बड़ी क्षति है।

मुखर स्वभाव के लिए जाने जाते थे मामूकोया 

मामूकोया 1979 में थिएटर से अपने करियर की शुरुआत की थी और उन्होंने कई फिल्मों से अपनी खास पहचान बनाई है। साहित्य और थिएटर में मामूकोया को खास दिलचस्पी थी और उन्होंने इसके लिए काफी काम भी किया। एक्टर अपने मुखर स्वभाव के लिए जाने जाते थे और वह किसी भी मुद्दे पर बोलने से नहीं हिचकते थे। मामूकोया फिल्म कोबरा में भी नजर आए थे जिसमें उन्होंने साउथ सुपरस्टार विक्रम के साथ काम किया। ऐसे में यह साफ़ जाहिर है कि एक्टर मलयालम इंडस्ट्री के मंजे हुए कलाकार थे।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Scene Box Office Collection Day 1

नवम्बर 7, 2026

Bigg Boss 20

नवम्बर 7, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 23

नवम्बर 7, 2026

Ramayana Box Office Collection Day 2

नवम्बर 7, 2026

Salman Khan

नवम्बर 7, 2026

Bigg Bogg 20

नवम्बर 6, 2026