---Advertisement---

Mark Box Office Collection Day 4: रविवार को ‘धुरंधर’ की आंधी कितना झेल पाए किच्चा सुदीप? ‘मार्क’ की कमाई चौंका देगी

Mark Box Office Collection Day 4: साउथ सुपर स्टार किच्चा सुदीप की साउथ मूवी मार्क का फैस को बेसब्री से इंतजार था। लेकिन 'धुरंधर' की आंधी का असर इस पर भी पड़ा है। रविवार को मार्क का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन जानें।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 29, 2025 11:49 पूर्वाह्न

Mark Box Office Collection Day 4
Follow Us
---Advertisement---

Mark Box Office Collection Day 4: सा सुपर स्टार सुदीप कच्चा की फिल्म ‘मार्क’ रिलीज से पहले ही चर्चाओं में है। ये हिट साउथ मूवी ‘मैक्स’ का सिक्कवल है। यही वजह है कि, जैसे ही ये फिल्म रिलीज हुई ऑडियंस का काफी क्रेज देखने को मिला। लेकिन ‘मार्क’ के सामने रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ है। जिसकी वजह से मूवी के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। मार्क ने रिलीज के चौथे दिन भी कमाई से मेकर्स का दिल तोड़ दिया है। इसका कहीं ना कहीं कारण फैंस ब्लॉकबस्टर मूवी ‘धुरंधर’ को मान रहे हैं।

Mark Box Office Collection Day 4 कितना हुआ?

‘मार्क’ साउथ सुपरस्टार स्टार सुदीप किच्चा की एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। जिसका बजट 40 करोड़ के आस-पास है। मार्क ने ऑपनिंग डे पर 8.6 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसके बाद अचानक के मार्क की कमाई गिरती चली गई है।

पिक्चर क्रेडिट: Sacnilk

पिछले तीन दिनों से ये फिल्म 3 से 4 करोड़ के बीच में अटकी हुई है। रविवार को सुदीप किच्चा की इस मूवी ने 3.50 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। अभी तक ये फिल्म टोटल कमाई 18.50 करोड़ रुपए कर चुकी है। साउथ सहित नॉर्थ की ऑडियंस को इस मूवी से काफी उम्मीद थी। लेकिन फिलहाल तो इसकी कमाई के आंकड़े गिरे हुए हैं। मार्क फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ के आगे कितना टिक पायी किच्चा सुदीप की ‘मार्क’?

किच्चा सुदीप की ‘मार्क’ फिल्म एक सस्पेंड हुए पुलिसवाले की कहानी है। जो लापता हुए बच्चों को बचाने के लिए सिस्टम चलाने वाले नेताओं और मंत्रियों से टक्कर लेता दिखा है। इस मूवी में सुदीप की एक्टिंग की काफी तारीफ हुई है। लेकिन पहले से ही बॉक्स ऑफिस पर लगभग 11 करोड़ के करीब पहुंचनी वाली रणवीर सिंह की धुरंधर से टक्कर मिल रही है। इसका असर रविवार को भी देखने को मिला। जहां मार्क ने 3.50 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। वहीं, धुरंधर ने 22.25 करोड़ रुपए कमाए हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 12

अगस्त 11, 2026

Govinda

अगस्त 11, 2026

Sunny Deol

अगस्त 11, 2026