---Advertisement---

Master Blaster: एक्शन कॉमेडी फिल्म में तड़का लगाएंगे संजय दत्त-टाइगर श्रॉफ, मार्शल आर्ट्स की लेनी होगी ट्रेनिंग

Master Blaster: संजय दत्त और टाइगर श्रॉफ जल्द एक कॉमेडी एक्शन फिल्म में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म वाकई काफी खास होने वाली है क्योंकि इसके लिए मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग लेनी होगी। फैंस इस फिल्म को लेकर बेसब्री से इंतजार करने लगे हैं लेकिन इस बारे में अभी रिलीज तारीख से लेकर लीड एक्ट्रेस का नाम सामने नहीं आया है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 22, 2023 3:45 अपराह्न

Master Blaster
Follow Us
---Advertisement---

Master Blaster: फिरोज नाडियावाला के बेनर तले बनने वाली फिल्म में संजय दत्त और टाइगर श्रॉफ की फ्रेश जोड़ी नजर आने वाली है। यह बात सच है कि दोनों की यह पहली फिल्म होगी जिसमें वे साथ में नजर आएंगे। फिल्म को लेकर टाइटल के अनाउंसमेंट के बाद लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। जी हां, दरअसल इस फिल्म का टाइटल ‘मास्टर ब्लास्टर’ है जिसमें संजय दत्त और टाइगर श्रॉफ कॉमेडी का तड़का लगाते हुए नजर आएंगे। फिल्म को लेकर लोग इसलिए भी काफी एक्साइटेड है क्योंकि इसमें दोनों को साथ में देखना वाकई काफी दिलचस्प होने वाला है। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरी खबर।

विदेशों में होगी फिल्म की शूटिंग

मास्टर ब्लास्टर फिल्म को लेकर कहा जा रहा है कि यह एक्शन कॉमेडी फिल्म है। हालांकि इस बारे में अब तक ज्यादा पुष्टि नहीं की गई है। फिल्म की एक्ट्रेस से लेकर रिलीज तारीख को लेकर अब तक कुछ भी सामने नहीं आया है लेकिन कहा जा रहा है कि फिल्म को बड़े पैमाने पर हांगकांग और चीन जैसे शहरों में शूट किया जाएगा। लॉस एंजेलिस और चीन में टेक्निकल क्रू को विशेष ध्यान देना होगा। वहीं इस फिल्म के लिए संजय और टाइगर को काफी मेहनत करनी होगी। स्क्रीन को लेकर फैंस के बीच अलग ही क्रेज बरकरार है।

लीड एक्ट्रेस के नाम पर चुप्पी बरकरार

‘मास्टर ब्लास्टर’ में लीड एक्ट्रेस और निर्देशक के नाम की अनाउंसमेंट अभी बाकी है लेकिन फिल्म के लिए मार्शल आर्ट की कड़ी ट्रेनिंग लेनी होगी। ऐसे में दोनों स्टार्स को हाथों से लड़ाई और पारंपरिक तरीकों को सिखाना होगा। वर्क फ्रंट की बात करें तो संजय बहुत जल्द साउथ फिल्म ‘लियो’ में नजर आने वाले हैं जिसमें उनके ओपोजिट विजय थलापति नजर आने वाले हैं। वहीं टाइगर श्रॉफ कृति सेनन के साथ गणपत फिल्म में दिखाई देंगे लेकिन टाइगर और संजय दत्त को एक साथ देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड है। यह बात सच है कि एक्शन फिल्म में उनका कोई जवाब नहीं है और वह हर बार कुछ अलग कर जाते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026