---Advertisement---

क्या बूबा संग ब्रेकअप के बाद मूव ऑन के लिए तैयार हैं आशिक MC Stan? जन्मदिन से पहले प्यार की तलाश में जुटे ‘बिग बॉस 16’ विनर

MC Stan: एमसी स्टेन अपनी लव लाइफ को लेकर पिछले लंबे समय से लगातार सुर्खियों में हैं। ऐसे में उनका एक पोस्ट लोगों के बीच चर्चा में है जिसे देखने के बाद फैंस का मानना है कि वह अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 29, 2024 4:39 अपराह्न

MC Stan
Follow Us
---Advertisement---

MC Stan: बिग बॉस 16 के विनर एमसी स्टेन सोशल मीडिया पर किसी न किसी वजह से लगातार चर्चा में रहते हैं। इस सबके बीच 30 अगस्त को वह अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने बिग बॉस शो में अपनी गर्लफ्रेंड बूबा यानी अनम शेख को लेकर काफी पापुलैरिटी बटोरी और इस दौरान अपने प्यार का इजहार करने में कभी पीछे नहीं रहे। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शादी का भी ऐलान कर दिया था लेकिन पिछले लंबे समय से उनकी गर्लफ्रेंड के साथ उनका ब्रेकअप लगातार चर्चा में है। हालांकि इस बारे में अब तक रैपर ने कोई बात नहीं की है लेकिन जन्मदिन से पहले MC Stan का एक इंस्टाग्राम स्टोरी सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

क्या MC Stan Breakup के दर्द में हैं खोए

दरअसल MC Stan ने एक पोस्ट शेयर किया है जिसे देखने के बाद उनकी ब्रेकअप की अफवाहों को कंफर्म माना जा रहा है। कहा जा रहा है कि वह अब बूबा के साथ नहीं हैं। दरअसल एमसी स्टेन एक स्टोरी में लिखा, “रात में टूटा तारा देखा मेरे जैसा था। चांद को कोई फर्क नहीं पड़ा बिल्कुल तेरे जैसा था।” इस पोस्ट को देखने के बाद लोगों का मानना है कि अब एमसी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि कुछ ही देर में रैपर ने पोस्ट को डिलीट कर दिया।

क्या रिश्ते की तलाश में हैं MC Stan

इसके अलावा भी उनका एक क्रिप्टिक पोस्ट सुर्खियों में है जिसमें उन्होंने लिखा ‘मैं सिंगल हूं’। इसके बाद लोगों का मानना है कि एमसी स्टेन नए रिश्ते की तलाश में जुट चुके हैं और उनका ब्रेकअप हो गया है।

बूबा को लेकर Bigg Boss 16 Winner MC Stan हमेशा रहे चर्चा में

एमसी स्टेन किसी न किसी वजह से लगातार चर्चा में बने हुए हैं। कभी अपने लुक की वजह से तो कभी अपने रेप की वजह से वह सुर्खियों में रहते हैं। बिग बॉस 16 में एमसी अपने प्यार बूबा को लेकर लगातार चर्चा में रहे थे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026

Border 2 Box Office Collection Day 20

फ़रवरी 12, 2026