---Advertisement---

4 शादियों के बाद भी माइकल जेक्सन की एक्स वाइफ Lisa Marie Presley को नहीं मिला प्यार, 54 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Lisa Marie Presley: हॉलीवुड इंडस्ट्री से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। मशहूर सिंगर एल्विस प्रेस्ली की इकलौती बेटी लिसा मैरी प्रेस्ली का गुरुवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। इस खबर से हॉलीवुड इंडस्ट्री सहित दुनियाभर के फैंस शॉक्ड हैं। एल्विस के कई गाने सभी पीढ़ियों के लोगों, खासकर युवा ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 13, 2023 11:27 पूर्वाह्न | Updated: जनवरी 13, 2023 5:09 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Lisa Marie Presley: हॉलीवुड इंडस्ट्री से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। मशहूर सिंगर एल्विस प्रेस्ली की इकलौती बेटी लिसा मैरी प्रेस्ली का गुरुवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। इस खबर से हॉलीवुड इंडस्ट्री सहित दुनियाभर के फैंस शॉक्ड हैं। एल्विस के कई गाने सभी पीढ़ियों के लोगों, खासकर युवा लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय थे। मैरी प्रेस्ली को उनके टैलेंट के लिए जाना जाता था। लिसा की मदर ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा, “भारी दिल के साथ मैं आप सभी लोगों के साथ एक बुरी खबर शेयर कर रही हूं। मेरी ब्यूटीफुल बेटी लिसा मैरी हम सभी के बीच अब नहीं रही है।”

विवादों में रही है लिसा की पर्सनल जिंदगी

54 वर्षीय लिसा मैरी प्रेस्ली को तबियत बिगड़ने के बाद हॉस्पिटल ले जाया गया था लेकिन वहां वह इस दुनिया को छोड़कर जा चुकी थी। लीजा मैरी की पर्सनल लाइफ की बात करें तो यह काफी विवादों में रहा है।

Also Read: अलग अंदाज में Chhatriwali को प्रमोट करती नजर आईं Rakul Preet Singh, जरूर देखिए मजेदार Video

माइकल जैक्सन की एक्स वाइफ थी लिसा 

दरअसल उन्होंने चार शादियां कीं लेकिन उसमें से एक भी सफल नहीं रहा। दरअसल लिसा ने पहली शादी 1988 में म्यूजीशियन डैनी कियॉग्घ से की थी जो 1994 तक चली। इस शादी को टूटने के बाद उन्होंने 1994 में माइकल जैक्सन से शादी की जो सिर्फ दो साल ही चला। तीसरी शादी लिसा ने एक्टर निकोलस केज संग 2002 में की लेकिन किसी कारण से यह रिश्ता भी 2004 में खत्म हो गया। इसके बाद लिसा ने चौथी शादी 2006 में म्यूजिक प्रोड्यूसर माइकल लॉकवुड संग की जो साल 2021 में खत्म हुआ।

Also Read: Ration Card Update: अब हर महीने मिलेगा 35 किलो मुफ्त अनाज, सरकार के इस फैसले से झूम उठे लाभार्थी

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026

Border 2 Box Office Collection Day 20

फ़रवरी 12, 2026

Rajpal Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Shah Rukh Khan

फ़रवरी 12, 2026