---Advertisement---

Mirzapur Season 3: ट्रेलर रिलीज की तारीख को कर लें नोट, जानिए कब मिलेगी छल-कपट और शह-मात की एक झलक

Mirzapur Season 3: मिर्जापुर सीजन 3 के ट्रेलर का इंतजार कर रहे फैंस को मिला तोहफा, ट्रेलर रिलीज की तारीख की हुई अनाउंसमेंट, आइए जानते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 18, 2024 11:33 पूर्वाह्न

Mirzapur Season 3
Follow Us
---Advertisement---

Mirzapur Season 3: प्राइम वीडियो की वेब सीरीज ‘मिर्जापुर सीजन 3‘ की जब से अनाउंसमेंट हुई है तब से मिर्जापुर के ट्रेलर के लिए भौकाल हर जगह जारी है। अब ऐसे में मेकर्स ने सीजन 3 के ट्रेलर को लेकर कुछ ऐसा कहा जो चर्चा में है। प्राइम वीडियो की वेब सीरीज मिर्जापुर सीजन 3 की जब से अनाउंसमेंट हुई है तब से मिर्जापुर की हर अपडेट के लिए कहासुनी हर जगह जारी है। अब ऐसे में मेकर्स ने सीजन 3 के ट्रेलर को लेकर रिलीज तारीख की घोषणा कर दी है और यह सीरीज एक बार फिर ट्रेंड में है। अली फजल और पंकज त्रिपाठी जैसे सितारे इस सीरीज में तहलका मचाने वाले हैं और ऐसे में जब ट्रेलर रिलीज की घोषणा की गई तो हर तरफ हलचल मच गई है।

जानिए कब देख सकते हैं ट्रेलर

वहीं रिलीज की तारीख को लेकर मेकर्स ने एक पोस्ट शेयर किया है जिसके साथ लिखा, “छल कपट शह मात मिलेगी एक झलक इस गद्दी के खेल की। मिर्जापुर ऑन प्राइम ऑफिशल ट्रेलर 20 जून को रिलीज हो रही है। इसके साथ ही इस बात का खुलासा कर दिया गया कि ट्रेलर रिलीज की तारीख 20 जून है। वहीं एक पोस्टर के साथ इस सीरीज के ट्रेलर रिलीज की घोषणा की गई है जिसमें एक से बढ़कर एक क्रिटिक रूप में स्टार कास्ट नजर आ रहे हैं।

खास होने वाली है सीरीज

अगर मिर्जापुर सीजन 3 की बात करें तो इस सीरीज में रशिका दुग्गल, पंकज त्रिपाठी, अली फजल, विजय वर्मा, श्वेता त्रिपाठी, इशा तलवार जैसे सितारे नजर आने वाले हैं। वहीं ‘मिर्जापुर 3’ 5 जुलाई को स्ट्रीम होने के लिए तैयार है जिसकी घोषणा पहले ही कर दी गई है। यह प्राइम वीडियो की मोस्ट पापुलर वेब सीरीज की लिस्ट में शुमार है। ऐसे में तीसरे सीजन को लेकर एक्साइटमेंट बरकरार है। कहना गलत नहीं होगा कि एक बार फिर लोगों को पंकज त्रिपाठी और अली फजल इंप्रेस करने के लिए आ रहे हैं और यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि आखिर मिर्जापुर की गद्दी किसे मिलती है और किसे हार का सामना करना पड़ता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026