---Advertisement---

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 12: महारिकॉर्ड की तरफ पंकज त्रिपाठी! ‘मिर्जापुर द मूवी’ जानें कब रचेगी इतिहास?

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 12: पंकज त्रिपाठी की 'मिर्जापुर द मूवी' ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। लेकिन अब ये मूवी एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 16, 2026 12:00 अपराह्न

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 12
Follow Us
---Advertisement---

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 12:   पंकज त्रिपाठी की  ‘मिर्जापुर द मूवी’ बॉक्स ऑफिस पर रोजाना रिकॉर्ड तोड़ भी रही है और बना भी रही है।  लेकिन बहुत जल्द ये एक ऐसे क्लब में शामिल होने वाली है। जिसका मेकर्स , फैंस और ऑडियंस सभी को बेसब्री से इंतजार है। मिर्जापुर सीरीज जितना ओटीटी पर फेमस हुई थी, उतनी ही इसकी फिल्म भी लोगों के दिलों  पर राज कर रही है। मंगलवार को भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है।

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 12 कितना हुआ?

‘मिर्जापुर द मूवी’ ने रिलीज के 12वें दिन 5.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। ये कमाई 6950 शोज से हुई है। वहीं, भारत में ये फिल्म अभी तक 233.14 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। इसके साथ ही विदेशों में इसका ओवरसीज कलेक्शन 48 करोड़ सरुपए हो चुका है। इसके साथ ही पंकज त्रिपाठी की ये फिल्म टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 281.14 करोड़ रुपए कर चुकी है। इसका बजट 250 करोड़ के आस-पास है। ये फिल्म बहुत जल्द 300 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। ऑडियंस का इसे काफी ज्यादा प्यार मिल रहा है। जिसके कारण इसकी कमाई लगातार बढ़ती जा रही है।  बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

‘मिर्जापुर द मूवी’  फैंस को क्यों आ रही पसंद?

‘मिर्जापुर द मूवी’ के किरदार और थोड़ी कहानी वेब सीरीज के ईर्द-गिर्द घूमती है। इसमें पंकज त्रिपाठी अखंडानंद त्रिपाठी उर्फ ‘कालीन भैया’ रोल में हैं। वहीं, अली फजल, दिव्येंदु, जुितेंद्र कुमार, रवि किशन, शीबा चड्ढा, रसिका दुगल और सोनम चौहान जैसे बड़े एक्टर  भी लीड रोल में हैं। इस मूवी के हिट होने के बड़े कारणों में मुन्ना भैया की वापसी के साथ-साथ रवि किशन का बब्बन यादव किरदार है। वहीं, ओटीटी पर मिला फेम भी इसके लिए वरदान साबित हुआ है। वहीं, पंचायत सीरीज के सचिव जी जितेंद्र कुमार का बबलू पंडित रोल भी ऑडियंस को काफी पसंद आ रहा है। ये ओरिजिनल मिर्जापुर वे ब सीरीज  के फ्लेवर से भरी हुई है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Udta Teer Box Office Collection Day 12

नवम्बर 4, 2026

Tabu

नवम्बर 4, 2026

Himesh Reshammiya

नवम्बर 3, 2026

Bigg Boss 20

नवम्बर 3, 2026

Shah Rukh Khan

नवम्बर 3, 2026

Jailer 2

नवम्बर 3, 2026