---Advertisement---

Miss Diva 2023: ब्यूटी कॉन्टेस्ट में पंजाब की श्वेता शारदा ने जीता खिताब, मिस यूनिवर्स 2023 के लिए मिली खास जिम्मेदारी

Miss Diva 2023: ब्यूटी कॉन्टेस्ट मिस डीवा 2023 के विनर के अनाउंसमेंट हो गई है और इसमें तमाम हसीनाओं को पछाड़कर श्वेता शारदा ने बाजी मार ली है। श्वेता की तमाम तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है जिसमें क्राउन पहनकर वह काफी खुश दिखाई दे रही हैं। कहने में दो राय नहीं है कि उनका स्टाइलिश लुक काफी चर्चा में है और लोग उसे खूब पसंद भी कर रहे हैं। श्वेता शारदा पंजाब की रहने वाली है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 28, 2023 10:49 पूर्वाह्न

Miss Diva 2023
Follow Us
---Advertisement---

Miss Diva 2023: ब्यूटी कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेने के बाद कई हसीनाएं लाइमलाइट में आ जाती हैं और ऐसे में मिस डीवा 2023 के विनर की घोषणा कर दी गई है। इस ब्यूटी कॉन्टेस्ट में इस साल श्वेता शारदा ने खिताब अपने नाम कर लिया। पंजाब की रहने वाली श्वेता शारदा ने खूबसूरत मॉडल्स के साथ वॉक कर जूरी को इंप्रेस करने की कोशिश करती हुई देखी। अंत में श्वेता ने इस बाजी को जीतकर मिस डीवा यूनिवर्स 2023 का तगमा अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही अब श्वेता को मिस यूनिवर्स 2023 के कॉन्टेस्ट में एक खास जिम्मेदारी मिली है। इतना ही नहीं मुंबई में आयोजित ब्यूटी कॉन्टेस्ट को जीत कर पंजाब की श्वेता काफी खुश है और यह उनके लिए किसी सपने से कम नहीं है।

स्टाइलिश लुक में इमोशनल दिखी श्वेता

सोशल मीडिया पर फिल्हाल श्वेता शारदा की तस्वीरें काफी वायरल हो रही है जिसमें वह काफी खूबसूरत और स्टाइलिश नजर आई। गोल्डन एंड ब्लैक शिमरी बॉडीकॉन गाउन में श्वेता काफी खूबसूरत नजर आ रही है। वहीं जब विनर की अनाउंसमेंट हुई तब उनके चेहरे पर खुशी की अलग झलक देखने को मिली है और वह काफी इमोशनल भी नजर आ रही है। श्वेता की ये तमाम तस्वीरें फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। कहने में दो राय नहीं है कि हसीना काफी स्टाइलिश और इस विनर के लिए परफेक्ट साबित हुई है। थाई हाई स्लिट गाउन में उनकी खूबसूरती देखने लायक है और वह बॉलीवुड दीवाओं को भी फेल कर रही हैं। हाई हील्स से उन्होंने अपने इस लुक को कंप्लीट किया है वहीं उनका मेकअप भी काफी खास और अलग है।

जानिए कौन बनी रनर अप

मिली जानकारी के मुताबिक श्वेता अब मिस यूनिवर्स 2023 के लिए भारत को रिप्रेजेंट करती हुई नजर आएगी। जहां श्वेता इस कॉन्टेस्ट की विनर बनी वहीं रनरअप तृषा शेट्टी रही। इनके अलावा 4 और हसीनाओं ने इस कॉन्टेस्ट में अपनी जगह बरकरार रखी थी लेकिन अंत में श्वेता ने सभी को पछाड़कर इस बाजी को जीत चुकी है। इस रेस में डेजज खौंड, निकिता अरोड़ा, जुचोबेनी तुंगो और अरुणा बेनीवाल का नाम शामिल है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Bogg 20

नवम्बर 6, 2026

Rise And Fall 2 Winner

नवम्बर 6, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 22

नवम्बर 6, 2026

Ramayana Box Office Collection Day 1

नवम्बर 6, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

नवम्बर 6, 2026

Raha Kapoor

नवम्बर 6, 2026