---Advertisement---

Mission Majnu Review: देशभक्ति के जज्बे को ‘मिशन मजनू’ का सलाम, सिद्धार्थ और रश्मिका की जोड़ी ने मचाया धमाल

Mission Majnu Review: आज यानी 20 जनवरी को सिद्धार्थ मल्होत्रा और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘मिशन मजनू’ ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। ये फिल्म देशभक्ति पर आधारित है और फिल्म में हीरो सिद्धार्थ एक भारतीय सीक्रेट एजेंट की भूमिका में है। जैसा कि टाइटल से समझ आता है फिल्म में अपने हीरो ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 20, 2023 4:00 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Mission Majnu Review: आज यानी 20 जनवरी को सिद्धार्थ मल्होत्रा और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘मिशन मजनू’ ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। ये फिल्म देशभक्ति पर आधारित है और फिल्म में हीरो सिद्धार्थ एक भारतीय सीक्रेट एजेंट की भूमिका में है। जैसा कि टाइटल से समझ आता है फिल्म में अपने हीरो एजेंट के पास एक सीक्रेट मिशन है जिसे पूरा करने के लिए वो पाकिस्तान में रह रहा है। फिल्म के ट्रेलर से कहानी के बारे में काफी कुछ समझा जा सकता पर फिर भी देशभक्ति की फिल्में पसंद करने वालों के लिए ये काफी एंटरटेनिंग मसाला फिल्म है।

यह है ‘मिशन मजनू’ फिल्म की कहानी

फिल्म में सिद्धार्थ एक सीक्रेट एजेंट है जो पाकिस्तान में दर्जी का काम करते हैं। फिल्म के लीड एक्ट्रेस रश्मिका ने एक अंधी लड़की का किरदार निभाया है। मिशन की जरूरत के लिए सिद्धार्थ रश्मिका से शादी कर लेते हैं। सिद्धार्थ के पास जो मिशन है वो ये है कि पाकिस्तान 1971 की जंग में हारने के बाद परमाणु बम बनाने के तैयारी कर रहा है और इस मकसद को कामयाब न होने देने की जिम्मेदारी हीरो एजेंट के पास है। सिद्धार्थ अपने मिशन को कैसे पूरा करते है और रश्मिका का रोल क्या रहता है ये कहानी को दिलचस्प बनाता है।

Also Read: Anant Ambani और Radhika Merchant की इंगेजमेंट पार्टी में रॉयल लुक में नजर आए Deepika-Ranveer, फैंस हुए मदहोश

देशभक्ति के फ्लेवर को दे सकता है बूस्ट

बात की जाए एक्टिंग की तो सिद्धार्थ अपने किरदार में दमदार लगे है और ये उनका अब तक का बेस्ट परफॉर्मेंस हो सकता है। रश्मिका ने भी अपने किरदार को बखूबी निभाया है और वो नेत्रहीन लड़की के किरदार में काफी प्यारी लगी है। साथ ही सपोर्टिंग रोल में कुमुद मिश्रा और शारिब हाशमी ने भी शानदार काम किया है। एक्टिंग के साथ- साथ फिल्म में एक्शन और इमोशन का भी जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने को मिला है। आने वाला 26 जनवरी फिल्म के देशभक्ति के फ्लेवर को और बूस्ट दे सकता है। फिल्म के गानों की टाइमिंग दिल को छूती है और डायरेक्शन के मामले में शांतनु बागची ने बेहतरीन काम किया है। हमारा मानना है कि अगर आप इस वीकेंड एक शानदार और देशभक्ति से जुड़ी फिल्म देखना चाहते है तो मिशन मजनू एक शानदार विकल्प हो सकती है।

Also Read: Viral Video: आंटी के डांस वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल, इस तरह DJ बीट्स पर जमकर लगाए ठुमके

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026