---Advertisement---

Monalisa से शादी करने के लिए तैयार नहीं था मुस्लिम पति, जानें क्यों हो रही जादू-टोना और ‘केरल स्टोरी 3’ की बात

Monalisa: महाकुंभ में माला बेचकर फेमस हुई मोनालिसा की शादी फिलहाल चर्चा में है। जहां उन्होंने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान के साथ शादी करके लोगों को हैरान कर दिया लेकिन इस सब के बीच जादू टोना और केरल स्टोरी 3 तक का जिक्र किया जा रहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 12, 2026 11:00 पूर्वाह्न

Monalisa
Follow Us
---Advertisement---

Monalisa: महाकुंभ में माला बेचने वाली वायरल गर्ल को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। उनकी आंखें और खूबसूरती कुछ इस कदर सोशल मीडिया पर वायरल हुई कि उन्हें फिल्मों के ऑफर भी मिले और वह कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी है। इस सबके बीच बीते दिन एक बड़ी खबर सामने आई जहां यह कहा जाता है कि मोनालिसा ने एक मुस्लिम शख्स शादी करने का फैसला लिया। 6 महीने के प्यार में उन्होंने परिवार से बगावत की और पुलिस के प्रोटेक्शन में शादी को अंजाम दिया। सोशल मीडिया पर लोग बातें बनाने में पीछे नहीं है जहां केरल स्टोरी 3 और जादू टोना का जिक्र किया जा रहा है।

कैसे हुई थी Monalisa की प्यार की शुरुआत

माला बेचने वाली मोनालिसा परिवार के खिलाफ जाकर मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान के साथ शादी की और जान की सुरक्षा मांगने को लेकर चर्चा में है। रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि केरल के एक मंदिर में शादी की है। अंतर धार्मिक विवाह विवाद का विषय बना हुआ है जहां शादी के बाद मोनालिसा के पति फरमान ने कहा कि उनका 6 महीने का प्यार 60 साल के बराबर है। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि वह एक्टर हैं। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि वायरल गर्ल ने खुद फरमान को प्रपोज किया था। पहले उन्होंने मना कर दिया था लेकिन बाद में उन्होंने हामी भरी।

पुलिस की सुरक्षा और परिवार से बगावत पर उतरी वायरल गर्ल

इसके साथ ही यह भी बताया गया की फेसबुक के जरिए करीब डेढ़ साल पहले उनकी बातचीत शुरू हुई थी। परिवार की रजामंदी के बगैर मोनालिसा ने शादी की। बालिग होने की वजह से पुलिस ने मर्जी से पार्टनर चुनने की अनुमति दी वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि गले में वरमाला पहने हुए कपल एक दूसरे के साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं। इस दौरान मोनालिसा के माथे पर सिंदूर भी दिख रहा है।

लोग मोनालिसा को करने लगे ट्रोल तो परिवार का बड़ा आरोप

शादी के बाद का वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तब मोनालिसा को लेकर लोग ट्रोल करने में पीछे नहीं है। जहां परिवार ने पहले ही जादू टोना करने की बात की है तो वहीं अंतर धार्मिक शादी को लेकर लोग लव जिहाद बता रहे हैं। वहीं एक यूजर ने इसे रियल लाइफ केरल स्टोरी बताया तो एक ने केरल स्टोरी 3 कहा। महाकुंभ की मोनालिसा ने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान के साथ शादी कर चर्चा में आ गई है। वही फरमान ने यह भी बताया दोनों की साथ में फिल्म आ रही है जिसका नाम नागममा बताया जा रहा है। आगे यह विवाद किस तरफ रुख करता है यह देखना दिलचस्प है।

2025 के महाकुंभ में माला बेचकर वायरल हुई मोनालिसा बहुत जल्द सनोज मिश्रा की फिल्म द डायरी ऑफ मणिपुर में नजर आने वाली है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jailer 2 Box Office Collection Day 18

नवम्बर 2, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 10

नवम्बर 2, 2026

Dhirendra Shastri

नवम्बर 2, 2026

Amitabh Bachchan

नवम्बर 2, 2026

Diljit Dosanjh

नवम्बर 2, 2026

Yo Yo Honey Singh

नवम्बर 2, 2026