---Advertisement---

‘हीरामंडी’ ही नहीं इन Web Series का लोगों को है बेसब्री से इंतजार, अधूरी कहानी को जानने के लिए हैं बेताब

Most Awaited Hindi Web Series: आजकल ओटीटी के दौर में लोग घर बैठकर वेब सीरीज देखना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। यही वजह है कि फिल्मों से ज्यादा वेब सीरीज की डिमांड बढ़ रही है और कई नामचीन फिल्म मेकर्स भी इस होड़ में लग गए हैं। निश्चित तौर पर इस लिस्ट में संजय लीला ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 7, 2023 9:00 पूर्वाह्न | Updated: जुलाई 7, 2023 10:41 पूर्वाह्न

most popular web series
Follow Us
---Advertisement---

Most Awaited Hindi Web Series: आजकल ओटीटी के दौर में लोग घर बैठकर वेब सीरीज देखना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। यही वजह है कि फिल्मों से ज्यादा वेब सीरीज की डिमांड बढ़ रही है और कई नामचीन फिल्म मेकर्स भी इस होड़ में लग गए हैं। निश्चित तौर पर इस लिस्ट में संजय लीला भंसाली का नाम शामिल है। हाल ही में खबर आई थी कि संजय लीला भंसाली ‘हीरामंडी’ सीरीज पर काम कर रहे हैं और यह बहुत जल्द रिलीज होने के लिए तैयार है। जब से इस सीरीज का पोस्टर जारी किया गया है तब से लोग एक्साइटेड हैं लेकिन क्या आपको पता है कि हीरामंडी के अलावा भी कई कहानी हैं जिनका लोगों को बेसब्री से इंतजार है। आइए जानते हैं लिस्ट में कौन-कौन सा नाम है शामिल।

‘हीरामंडी’ है बिग बजट वेब सीरीज

अगर ‘हीरामंडी’ वेब सीरीज की बात करें तो इसमें मनीषा कोइराला और सोनाक्षी सिन्हा जैसी कई हसीनाएं नजर आने वाली है। रिपोर्ट की माने तो इसको बनाने के लिए 1 लाख 60 हजार वर्ग फुट का सेट तैयार किया गया। वहीं यह एक बिग बजट वेब सीरीज है जिसके लिए भंसाली काफी मेहनत कर रहे हैं। रिपोर्ट की मानें तो यह ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी। ऐसे में लोगों को इंतजार है।

‘मिर्जापुर 3’ को लेकर है जबरदस्त बज

पंकज त्रिपाठी की वेब सीरीज ‘मिर्जापुर 3’ को लेकर लोगों के बीच बेकरारी बरकरार है। पहले पार्ट और दूसरे पार्ट को लोगों ने काफी प्यार दिया था और यही वजह है कि दोनों ही सीजन बेहद हिट रहा है। अब फैंस को इस सीरीज के तीसरे पार्ट का इंतजार है और लोग आगे की कहानी जानने के लिए बेताब हैं।

‘द फैमिली मैन’ को कैसे भूल सकते हैं आप

मनोज बाजपाई की वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन’ को लोगों ने काफी पसंद किया था। यही वजह है कि सबसे अधिक देखी गई वेब सीरीज की लिस्ट में यह शामिल है। इसके तीनों पार्ट को लेकर लोगों के बीच आज भी बज बरकरार है और इंतजार है तो चौथे पार्ट का।

पंचायत 3 का भी लोग कर रहे हैं इंतजार

गांव की कहानी और शहर का लड़का दोनों ही इस वेब सीरीज की खासियत है। यह वेब सीरीज आपको उस कहानी की ओर ले जाएगी जो बांधे रखने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। यही वजह है कि लोग इस पर सीरीज के तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब यह देखना दिलचस्प है कि आगे यह कहानी क्या मोड़ लेती है।

आर्या 3 के लिए भी लोग हैं बेकरार

सुष्मिता सेन की इस वेब सीरीज को लोगों ने काफी पसंद किया था। यही वजह है कि आज भी लोग इस कहानी को देख रहे हैं। वहीं लोगों को इंतजार है इस सीरीज के तीसरे पार्ट का जो फिलहाल चर्चा में है। कहा जा रहा है कि मेकर्स लोगों के लिए यह लाने के लिए तैयार है और इसकी शूटिंग भी पूरी हो चुकी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Nora Fatehi

अप्रैल 17, 2026

Shaheen Bhatt

अप्रैल 17, 2026

Virat Kohli

अप्रैल 17, 2026

Kangana Ranaut

अप्रैल 17, 2026

Dhurandhar The Revenge Box office Collection Day 29

अप्रैल 17, 2026

Avengers Doomsday

अप्रैल 17, 2026