---Advertisement---

Khatron Ke Khiladi Season 14 के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं ये सितारे, फीस सुन उड़ जाएंगे होश

Khatron Ke Khiladi Season 14: आज हम आपके लिए शो के सबसे महंगे खिलाड़ियों के नाम ढूंढ कर लाए हैं, जिनकी फीस सुन आपके भी होश उड़ जाएंगे।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: मई 27, 2024 1:56 अपराह्न

Khatron Ke Khiladi Season 14
Follow Us
---Advertisement---

Khatron Ke Khiladi Season 14: पिछले कई सालों से टीवी का मोस्ट एंटरटेनिंग शो खतरों के खिलाड़ी लोगों को अपने मजेदार कंसेप्ट और अजीबो गरीब स्टंट्स से खूब एंटरटेन कर रहा है। यहीं अब शो का 14वा सीजन (Khatron Ke Khiladi Season 14) जल्द टीवी पर शुरू होने वाला है जिसके लिए सभी कंफर्म कंटेस्टेंट जैसे, अभिषेक कुमार, निमृत कौर अहलूवालिया, भाभी जी घर पर है फेम एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे और Bigg Boss से अपनी पहचान बनाने वाले आसिम रियाज़ रोमेनिया के लिए रवाना हो चुके हैं। चलिए अब शो के सबसे महंगे कंटेस्टेंट्स पर एक नजर डालते हैं।

ये हैं Khatron Ke Khiladi Season 14 के सबसे महंगे खिलाड़ी

बता दें कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आसिम रियाज, अभिषेक कुमार, शालीन भनोट और निमृत कौर अहलूवालिया को खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 के सबसे महंगे कंटेस्टेंट बताया जा रहा है। चलिए अब उनकी फीस पर एक नजर डालते हैं।

असीम रियाज

Bigg Boss 13 में अपने शानदार गेम से हर किसी का दिल जीतने वाले आसिम रियाज भी खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 में नजर आ सकते हैं और सूत्रों के अनुसार यह शो के सबसे महंगे कंटेस्टेंट हैं। बताया जा रहा है कि, आसिम शो में 15 से 20 लाख रुपय पर वीक चार्ज कर रहे हैं।

शालीन भनोट

इसी तरह Bigg Boss 16 में अपने शातिर दिमाग से हर किसी के छक्के छुड़ाने वाले शालीन भनोट भी इस लिस्ट में शामिल हैं और शो के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शालीन शो में 15 लाख रुपय पर वीक चार्ज कर सकते हैं।

अभिषेक कुमार

Bigg Boss 17 में विनर मुनव्वर फारुकी को लास्ट तक टक्कर देने वाले अभिषेक कुमार भी खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 के कंफर्म कंटेस्टेंट हैं और इस लिस्ट में काफी उपर आते हैं। यहीं बता दें, अभिषेक शो के लिए 8-10 लाख रुपय तक पर वीक चार्ज कर सकते हैं।

निमृत कौर अहलूवालिया

टीवी सीरियल छोटी सरदारनी और Bigg Boss 16 से अंधा फेम बटोरने वाली निमृत कौर अहलूवालिया भी खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 की सबसे महंगी कंटेस्टेंट हैं। बता दें कई मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा यह बताया जा रहा है कि, निमृत शो के लिए 10-12 लाख रुपय तक पर वीक चार्ज कर सकती हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Diabetes

मार्च 18, 2026

Dhurandhar 2 Advance Booking

मार्च 18, 2026

Nora Fatehi

मार्च 18, 2026

Kangana Ranaut

मार्च 18, 2026

Alia Bhatt

मार्च 18, 2026

Sara Ali Khan

मार्च 18, 2026