---Advertisement---

मां बनने के लिए करीना से लेकर काजोल तक इन Actresses को सहना पड़ा दर्द, कॉम्प्लिकेशन के बाद घर में गूंजी किलकारी

Motherhood Actresses: यह बात सच है कि किसी भी महिला के लिए मां बनना बहुत बड़ी खुशी की बात होती है। यह भी सही है कि आपने सुना और देखा होगा कि प्रेग्नेंसी के दौरान मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। घर में किलकारी गूंजने से पहले मां को उस दर्द से गुजरना पड़ता है ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 15, 2023 9:00 पूर्वाह्न | Updated: जून 15, 2023 10:37 पूर्वाह्न

Motherhood Actresses
Follow Us
---Advertisement---

Motherhood Actresses: यह बात सच है कि किसी भी महिला के लिए मां बनना बहुत बड़ी खुशी की बात होती है। यह भी सही है कि आपने सुना और देखा होगा कि प्रेग्नेंसी के दौरान मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। घर में किलकारी गूंजने से पहले मां को उस दर्द से गुजरना पड़ता है जिसकी शायद कोई अंदाजा भी नहीं लगा सकते हैं। उस बच्चे को इस दुनिया में लाने के लिए करीब 9 महीने तक मां उन सभी दुख दर्द को झेलती है। कभी-कभी महिलाओं की डिलीवरी में काफी दर्द और मुश्किलों का सामना करना पड़ता है और इस लिस्ट में बॉलीवुड की कई हसीनाएं भी शामिल हैं जिन्हें प्रेगनेंसी के दौरान काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। तमाम सुख-सुविधाओं के बावजूद उन्हें काफी मुसीबत झेलनी पड़ी थी।

काजोल भी है लिस्ट में

आज युग और न्यासा देवगन की प्राउड मम्मी कहलाने वाली काजोल किसी समय में मिसकैरेज का दर्द झेल चुकी हैं। मिली जानकारी के मुताबिक साल 2001 में जब काजोल ‘कभी खुशी कभी गम शूट कर रही थी तो वह प्रेग्नेंट थी।प्रेगनेंसी में कॉम्प्लिकेशन की वजह से उनकी जान को खतरा बताया गया था और ऐसे में ऑपरेशन के दौरान उनका मिसकैरेज हुआ। मिस्कैरिज का दर्द काजोल अपनी जिंदगी में झेल चुकी हैं।

ये भी पढ़ें: शादी के 5 साल बाद धोखा मिलने से टूट गयी थी Kirron Kher, अनुपम खेर से पहले इस शख्स को चाहती थी एक्ट्रेस

करीना कपूर ने भी झेली मुसीबत

तैमूर और जेह बॉलीवुड के वो स्टार किड्स हैं जो काफी डिमांड में रहते हैं। जी हम बात कर रहे हैं करीना कपूर की करीना कपूर जो अभी फिलहाल दो बच्चों की मां है लेकिन उनके लिए मां बनना काफी मुश्किल था। उनकी प्रेगनेंसी फेज नहीं डिलीवरी के समय उन्हें काफी दर्द झेलना पड़ा था। प्रेग्नेंसी के दौरान इंजायटी की वजह से उन्हें सिजेरियन के जरिए बच्चे को पैदा करना पड़ा था जो काफी मुश्किल रहा।

अनुपमा एक्ट्रेस की कहानी है अलग

आज रूपाली गांगुली को किसी पहचान की जरूरत नहीं है।अनुपमा सीरियल से वह अपनी एक अलग छवि बना चुकी है लेकिन अगर प्रेगनेंसी की बात करते हुए रिपोर्ट की मानें तो उन्हें बच्चे को कंसीव करने में काफी परेशानी हुई थी।डॉक्टर के कंसल्ट के बाद वह बच्चे को कंसीव कर पाई थी। थायराइड की वजह से उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ा था।

जब दर्द में रही दिया मिर्जा

प्रेगनेंसी कॉम्प्लिकेशंस झेल चुकी दिया मिर्जा भी इस लिस्ट में शामिल है। कोरोना समय में दीया की प्रीमेच्योर डिलीवरी हुई थी। उन्होंने 6 महीने में ही अपने बेटे को जन्म दे दिया।वहीं बाद में उनके बेटे को 3 महीने तक आईसीयू में रखना पड़ा था। दिया मिर्जा को भी मां बनने के लिए दर्द से गुजरना पड़ा था।

छवि मित्तल को भी हुई परेशानी

इस लिस्ट में छवि मित्तल का नाम भी शामिल है जिन्हें डिलीवरी के बाद काफी कॉम्प्लिकेशन का सामना करना पड़ा था। मिली जानकारी के मुताबिक डिलीवरी के बाद छवि को एक कान से सुनाई देना बंद हो गया था जिसकी वजह से उन्हें कई परेशानियां झेलनी पड़ी थी।

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026