---Advertisement---

Mother’s Day: तानों से लड़ती बेखौफ ममता, ब्यॉयफ्रेंड ने नकारा तो नीना गुप्ता ने बिना शादी बेटी को पाला, पढ़े बॉलीवुड की रियल मॉम की कहानी

Mother's Day: 10 मई को दुनियाभर में मदर्स डे मनाया जा रहा है। आज इस खास अवसर पर हम आपके लिए बॉलीवुड की सबसे स्ट्रोंग मां नीना गुप्ता की प्रेरणादायक कहानी लेकर आए हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 10, 2026 6:30 पूर्वाह्न

Mother's Day
Follow Us
---Advertisement---

Mother’s Day: दुनियाभर में हर साल मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाता है। इसका उद्देश्य माताओं के प्रति सम्मान, प्यार और आभार व्यक्त करना है। 1914 में अमेरिकी राष्ट्रपति वुडरो विल्सन ने इसकी शुरुआत की थी। भारत में इसकी शुरुआत 90 के दशक में हुई है। वैसे तो हर आम और खास मां योद्धा होती है। लेकिन कुछ माएं ऐसी होती हैं जो ना सिर्फ अपनी ममता की छांव में औलाद को पालती हैं बल्कि समाज के तानों से भी लड़ती है। एक ऐसा ही नाम है नीना गुप्ता, इन्हें पंचायत सीरीज में मंजू देवी के अवतार में बहुत लोगों ने देखा और पसंद किया है। लेकिन ये रियल लाइफ में भी अपनी शर्तों पर जिंदगी जीती हैं। इन्होंने उस दौर में सिंगल मदर बनकर बेटी की परवरिश की जब महिलाओं पर बहुत सारी पाबंदियां थीं।

Mother’s Day पर पढ़ें बॉलीवुड की सबसे स्ट्रोंग मां नीना गुप्ता  की कहानी

इस साल मदर्स डे 10 मई 2026 के अवसर पर नीना गुप्ता की प्रेरणादायक कहानी आपको जरुर जानना चाहिए।नीना गुप्ता वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स से बिना शादी किए मां बन गई थीं। जब क्रिकेटर ने उन्हें अपनाने से मना किया तो उन्होंने बिना शादी बेटी को जन्म दिया और उसका नाम मसाबा गुप्ता रखा।क्योंकि विवियन रिचर्ड्स पहले से शादीशुदा थे इसीलिए उन्होंने नीना से शादी नहीं की थी। जिसके बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस ने सिंगल मदर बनने का फैसला लिया। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि,मसाबा के जन्म के समय उनके अकाउंट में सिर्फ 2000 रुपए थे। उन्होंने अपने बेहद अमीर ब्यॉयफ्रेंड विवियन रिचर्ड्स से कभी आर्थिक मदद नहीं ली ,अपने दम पर बेटी को जन्मा और उसकी परवरिश की। 1 नवंबर 1989 में जब नीना गुप्ता ने मसाबा को जन्म दिया तो उन्हें खूब सारे ताने सुनने को मिले। उस समय बिना शादी के मां बनने वाली लड़कियों को बहुत बुरी नजर से देखा जाता था। उनके इस फैसले का काफी विरोध हुआ। उनकी परेशानियां तब और भी ज्यादा बढ़ीं जब बिना उनकी मर्जी के बेटी का बर्थ सर्टिफिकेट न्यूज पेपर में छाप दिया गया।  उस दौरान उन्हें काफी अलोचनाओं का सामना करना पड़ाा।

नीना गुप्ता ने सिंगल मदर बन बेटी मसाबा गुप्ता को बनाया स्टार

नीना गुप्ता ने चुनौतियों से लड़ते हुए मसाबा गुप्ता को एक बहुत अच्छी परवरिश दी। मसाबा गुप्ता एक जानी-मानी फैशन डिज़ाइनर हैं। साल 2023 में मसाबा ने सत्यदीप मिश्रा से शादी की थी। साल 2024 में वो भी एक बेटी की मां बनी हैं। अब 66 साल की उम्र में भी नीना गुप्ता काम कर रही हैं। वो पंचायत जैसी हिट सीरीज में लीड रोल में हैं। वहीं, अभी हालहि में ‘वध 2’ में भी उनकी एक्टिंग की बहुत तारीफ हुई है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

मई 10, 2026

Punjab News

मई 9, 2026

Punjab News

मई 9, 2026

Punjab News

मई 9, 2026

Rashifal 10 May 2026

मई 9, 2026

Rain Alert 10 May 2026

मई 9, 2026