---Advertisement---

बैकलेस ड्रेस में Mouni Roy ने ला दी ठंड में गर्मी, Disha Patani ने फ्लॉन्ट किया टोंड फिगर

Mouni Roy Disha Patani: मौनी रॉय और दिशा पटानी का लेटेस्ट लुक सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है जिसमें वह अपने अलग अंदाज से तहलका मचाती हुई नजर आ रही है। फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और दोनों हसीनाओं की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। कहने में दो राय नहीं है कि उनका यह अंदाज हमेशा से काफी हटके और कातिलाना है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 15, 2023 11:24 पूर्वाह्न

mouni roy disha patani
Follow Us
---Advertisement---

Mouni Roy Disha Patani: इंडस्ट्री की अगर दो खूबसूरत और फिट एक्ट्रेस की बात करें तो निश्चित तौर पर इस लिस्ट में मौनी रॉय और दिशा पटानी का नाम शामिल है। खास बात यह है कि दोनों के बीच एक जबरदस्त दोस्ती है और वे एक दूसरे को बेस्ट फ्रेंड बताती हैं। बीच बीट सोशल मीडिया पर उनकी लेटेस्ट तस्वीरें खूब चर्चा में है जिसमें वह मुंबई के किसी इवेंट में शिरकत करती हुई नजर आई। खास बात यह है कि दोनों की ड्रेसिंग सेंस पर लोगों की निगाहें अटक गई है और वह दिसंबर की ठंड में गर्मी का एहसास दिला रही है। आइए देखते हैं आखिर क्या खास है मौनी और दिशा के लुक में।

मौनी की खूबसूरती का नहीं है जवाब

जहां तक मौनी रॉय के इस लुक की बात करें तो वह शिमर गोल्ड ड्रेस में नजर आ रही है। हॉल्टर स्ट्रिप्स वाली इस प्लंजिंग नेकलाइन शॉर्ट ड्रेस बैकलेस है। मौनी इसमें जबरदस्त फिगर को फ्लॉन्ट कर रही है। एक्ट्रेस ने अपने लुक को मैचिंग गोल्डन कलर हाई हील्स और मिनी हैंडबैग से कंप्लीट कर रही है। वहीं अगर एसेसरीज की बात करें तो उन्होंने लेयर्ड गोल्ड चैन, रिंग्स से खास तड़का लगाती दिखीं। मौनी रॉय कैमरे पर अपने पति सूरज नाम्बियार के साथ जमकर पोज देती नजर आई। सॉफ्ट कर्ल हेयर स्टाइल के साथ मिनिमल मेकअप में वह चर्चा में आ गई।

दिशा की अदाएं फैंस को बना रही दीवाना

जहां दूसरी तरफ दिशा पटानी भी इस इवेंट में मौनी के साथ-साथ लाइमलाइट बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। दिशा के लुक की बात करें तो उन्होंने एनिमल प्रिंटेड स्लीवलेस कोर्सेट टॉप को शॉर्ट्स के साथ कैरी करती हुई दिखीं। प्लंजिंग नेकलाइन में दिशा की खूबसूरती देखने लायक है। वहीं एक्ट्रेस इस दौरान ब्लैक बूट से अपने लुक को खास टच दे रही है। मिनिमल मेकअप के साथ कर्ल हेयरस्टाइल लोगों की बेचैनी बढ़ाने के लिए काफी है। सोशल मीडिया पर दिशा और मौनी की लोग तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं और हसीनाएं लाइमलाइट में आ गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026