---Advertisement---

बेस्टी Disha Patani के लिए Mouni Roy ने भेजा स्पेशल बर्थडे गिफ्ट, तोहफा देख एक्ट्रेस बोली “ये सबसे बेहतरीन…

Disha Patani को बर्थडे पर बेस्टी Mouni Roy ने काफी स्पेशल गिफ्ट भेजा है। चलिए जानते हैं वह क्या है।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जून 13, 2024 5:05 अपराह्न

Disha Patani
Follow Us
---Advertisement---

Disha Patani: आज दिशा पटानी (Disha Patani) पूरे 32 साल की हो गई हैं जिससे उनके बर्थडे पर हर कोई उन्हें विश करता और दुआएं भेजता दिख रहा है। बेस्टी का बर्थडे हो और मौनी रॉय (Mouni Roy) कुछ स्पेशल न करें ऐसा हो ही नहीं सकता। जी हां एक्ट्रेस ने हर बार की तरह बेस्टी दिशा का बर्थडे और भी खास बनाने के लिए मौनी ने उन्हें एक बेहद स्पेशल गिफ्ट भेजा है। चलिए जानते हैं वह क्या है।

Disha Patani के लिए मौनी ने भेजा स्पेशल बर्थडे गिफ्ट

Disha Patani
Disha Patani

आज दिशा पटानी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक स्टोरी पोस्ट की जिसमें फायर केक रखा हुआ दिख रहा है। आपको बता दें ये केक एक्ट्रेस को किसी और ने नहीं टीवी की मशहूर नागिन मौनी रॉय ने भेजा है। इसकी जानकारी खुद दिशा ने एक क्यूट सा कैप्शन लिखकर दी। एक्ट्रेस ने केक की तस्वीर पर लिखा “ये सबसे बेहतरीन केक है आज मुझे मिलने वाला, थैंक यू।” इसी के साथ दिशा ने बेस्टी को याद करते हुए लिखा “मिस यू।”

क्या है मौनी के इस स्पेशल तोहफे का मतलब?

अगर आप सोच रहे हैं कि आखिर मौनी ने दिशा को फायर वाला केक ही क्यों बनवा कर भेजा तो आपको बता दें, दिशा अपनी हॉटनेस से फायर की तरह दिखती हैं जिसके लिए मौनी ने केक को फायर वाला लुक दिया। यहीं उस केक पर फुटबॉल भी बनी हुई है क्योंकि एक्ट्रेस को फुटबॉल खेलना भी काफी ज्यादा पसंद है।

एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती हैं मौनी और दिशा

इसी के साथ आपको बता दें दोनों ही एक्ट्रेस की दोस्ती इतनी ज्यादा खास है कि, वह अपने-अपने काम में चाहे कितनी भी ज्यादा बिजी हो एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करना नहीं भूलती। यही नहीं दिशा पटानी और मौनी रॉय बीच-बीच में एक साथ वैकेशन पर भी जाती रहती हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026