---Advertisement---

Mouni Roy: Deepika Padukone के ‘लाल इश्क’ में खोई नजर आई इस हसीना को देख टिक जाएगी नजरें! कातिल डांस बना देगा दीवाना

Mouni Roy: दीपिका पादुकोण के गाने पर मौनी रॉय बलखाती हुई नजर आई। लाल इश्क पर उनका यह डांस देखने के बाद निश्चित तौर पर फैंस दिल थामने पर मजबूर हो जाएंगे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 9, 2025 5:59 अपराह्न

Mouni Roy
Follow Us
---Advertisement---

Mouni Roy: खूबसूरती हो फैशन सेंस हो या फिर डांस अगर बात मल्टी टैलेंट की करें तो मौनी रॉय का जिक्र जरूर आता है। एक्ट्रेस अपने फैंस को दीवाना बनाने के लिए अक्सर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपने डेली लाइफ से अपडेट करवाती है। इस सबके बीच Deepika Padukone और रणवीर सिंह की फिल्म रामलीला के गाने ‘लाल इश्क’ पर डांस करती हुई नजर आई। लाल ड्रेस में Mouni Roy की एक तरफ खूबसूरती देखकर आप तारीफ करते हुए नहीं थकेंगे तो दूसरी तरफ उनका यह मदहोश कर देने वाला डांस वाकई इस पर तड़का लगाता नजर आया।

अदाओं से मदहोश बनाती नजर आई मौनी रॉय

इस बात में कोई शक नहीं है कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के लाल इश्क गाने को लोग बरसों बाद भी किस कदर प्यार करते हैं। इस गाने में Deepika Padukone की मदहोश कर देने वाली अदाएं तो आपको याद होगी लेकिन अब Mouni Roy इसे जबरदस्त टक्कर देती हुई दिखी है क्योंकि वह लेटेस्ट वीडियो में लाल इश्क गाने पर जिस तरह से अपनी अदाएं और डांस दिखा रही है वह किसी के भी दिल को बाग बाग कर देने के लिए काफी है। मौनी रॉय लोगों को मदहोश कर देने वाली अदाओं से रिझाने में कामयाब हुई है।

Mouni Roy ने Deepika Padukone के सॉन्ग को किया रीक्रिएट

दीपिका पादुकोण के लाल इश्क गाने पर वीडियो शेयर करती हुई मौनी रॉय ने कैप्शन में लिखा, “मेरी प्रेम भाषा तो एक दिन में उदास महसूस कर रही थी और मैंने प्रतीक को फोन किया जिसने तुरंत अपना काम छोड़ दिया और कहा डांस करना है राहुल ने विनम्रता पूर्वक अपना स्टूडियो दिया और हमेशा की तरह जल्द से जल्द जो कुछ भी निकाल सकती थी उसे लेकर आई और यही वह चीज है जिसे हम संभाल पाए। इस डांस में लाल चोली और रफल स्कर्ट पहनी हुई Mouni Roy लोगों को दीवाना बना गई और इस वीडियो को 52000 से ज्यादा लाइक्स मिले हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026

Border 2 Box Office Collection Day 20

फ़रवरी 12, 2026

Rajpal Yadav

फ़रवरी 12, 2026