---Advertisement---

Mr And Mrs Mahi Review: इमोशन्स, ड्रामा रोमांस और एंटरटेनमेंट से भरपूर है Janhvi Kapoor-Rajkummar Rao की ये फिल्म, जोड़ी जीत लेगी आपका दिल

Mr And Mrs Mahi Review: एक्ट्रेस Janhvi Kapoor-Rajkummar Rao की ये फिल्म इमोशन्स, ड्रामा रोमांस और एंटरटेनमेंट से भरपूर है। चलिए जानते हैं इसमें और क्या खास है।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: मई 31, 2024 11:03 पूर्वाह्न | Updated: मई 31, 2024 11:46 पूर्वाह्न

Mr And Mrs Mahi Review
Follow Us
---Advertisement---

Mr And Mrs Mahi Review: बीते कई दिनों से मशहूर एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) और राजकुमार राव (Rajkummar Rao) के फैंस उनकी फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही (Mr And Mrs Mahi Review) के रिलीज़ होने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं तो अब आपका इंतज़ार खत्म हो चुका है। क्योंकि, शरण शर्मा के निर्देशन में बनी ये फिल्म आज यानी 31 मई 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज़ कर दी गई है। दोनों की यह फिल्म इमोशन्स, ड्रामा रोमांस और एंटरटेनमेंट से भरपूर है। चलिए अब फिल्म की कहानी पर एक नजर डालते हैं और जानते हैं कि, यह मूवी कैसी है।

कैसी है Mr And Mrs Mahi की कहानी?

जान्हवी कपूर और राजकुमार राव की यह फिल्म एक स्पोर्ट्स रोमांटिक ड्रामा फिल्म है जिसे आप अपने परिवार के साथ जाकर देख सकते हैं। यहीं बता दें, फिल्म की कहानी दो ऐसे इंसानों महेंद्र अग्रवाल और महिमा अग्रवाल पर आधारित है जो बचपन से ही बड़े हो कर क्रिकेटर बनना चाहते थे। लेकिन, अपने परिवार वालों के चलते कुछ और ही बन जाते हैं। इसी तरह कैसे न कैसे करके महेंद्र अग्रवाल यानी राजकुमार और महिमा अग्रवाल यानी जान्हवी की शादी हो जाती है। बता दें दोनों की एक दूसरे से शादी होने के बाद दोनों की जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है।

फिल्म में दोनों के सपने तो एक हैं लेकिन, इच्छाएं अलग-अलग। मूवी में महिमा एक डॉक्टर होती हैं तो वहीं महेंद्र अपने पिता की दुकान चलाने वाला। यहीं अब आप यह सोच रहे होंगे कि दोनों बचपन से क्रिकेटर बनना चाहते थे लेकिन बन कुछ और जाते हैं तो, आगे क्या होगा। फिल्म के आगे की काहानी जानने के लिए तो आपको थिएटर जाना पड़ेगा जिससे आप फिल्म को अच्छी तरह एंजॉय कर सकें और उसे समझ भी सकें।

इमोशन्स, ड्रामा रोमांस और एंटरटेनमेंट से भरपूर है फिल्म

इसी के साथ आपको बताते चलें, जान्हवी कपूर और राजकुमार की फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही में इमोशन्स, ड्रामा रोमांस और एंटरटेनमेंट कूट-कूट कर भरा हुआ है। अब वह महेंद्र का अपने परिवार से नाराज होना हो, भाई से जलना या महेंद्र का अपनी पत्नी महिमा के सपनों को जीना।

कैसी है जान्हवी और राजकुमार की फिल्म में एक्टिंग

अगर आप दोनों ही सितारों की नैचुरल एक्टिंग देखना चाहते हैं तो, आपको जान्हवी कपूर और राजकुमार की यह फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही एक बार तो जरूर देखनी चाहिए। बता दें फिल्म में दोनों की ही एक्टिंग काफी शानदार और नैचुरल है जो आपको खूब एंटरटेन करेगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026