---Advertisement---

Mrs India Beauty Pageant: ज्योति अरोड़ा बनीं ‘मिसेज इंडिया’, जानिए कैसे इस मुकाम तक पहुंची यह एस्ट्रोलॉजर

Mrs India Beauty Pageant: 'मिसेज इंडिया पेजेंट' एक सौंदर्य प्रतियोगिता है जो भारतीय विवाहित महिलाओं के लिए है। इस वर्ष ज्योति अरोड़ा ने प्रतियोगिता जीती। ज्योति को आज किसी पहचान की जरुरत नहीं है। ज्योति किसी भी चीज को पूरा करने के लिए हमेशा जोखिम उठाने को तैयार रहती हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 19, 2023 1:28 अपराह्न | Updated: मार्च 19, 2023 2:43 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Mrs India Beauty Pageant: देश में कई मंच हैं जहां विवाहित महिलाएं भी खुद को दुनिया के सामने साबित कर सकती हैं और इन्ही में से एक है ‘मिसेज इंडिया ब्यूटी पेजेंट’। 18 मार्च को हुई इस प्रतियोगिता में कई टैलेंटेड महिलाओं ने अपना सब कुछ झोंक दिया लेकिन ज्योतिष और फेंगशुई में महारथ हासिल कर चुकी ज्योति अरोड़ा ने हर किसी को मात देकर खिताब जीत लिया। यह प्रतियोगिता इस बात का संकेत है कि विवाहित होने के बाद भी महिलाएं पुरुषों की तरह ही सफल हो सकती हैं। ज्योति अब इंटरनेशनल लेवल पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

आखिर कौन है ज्योति अरोड़ा

ज्योति ने टेरोकार्ड रीडर और ज्योतिषी के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। ज्योति अरोड़ा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और लड़कियों को आत्मरक्षा सीखने में मदद करने के लिए जानी जाती हैं। वह इस क्षेत्र में काम कर चुकी हैं।

ये भी पढ़ें: Desi Vibes with Shehnaaz Gill: इस बॉलीवुड गाने पर सारा संग रोमांस करती दिखीं शहनाज, बोलीं- ‘मेरी लिपस्टिक ही हट गई’

इंटरनेशनल स्टेज पर अब इस दायित्व को निभाएंगी ज्योति

वहीं जीत के बाद इस प्रतियोगिता की संचालिका दीपाली फड़नीस ने मंच पर एक महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने कहा कि ‘मिसेज इंडिया ब्यूटी पेजेंट’ विनर ज्योति अब अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी और विश्व में भारत का नाम रोशन करेंगी। उन्होंने यह भी बताया कि ज्योति ‘मिसेज एशिया इंटरनेशनल’ में एक क्लासिक प्रतिनिधि के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करती नजर आएंगी। यह हमारे लिए बड़े गर्व की बात होगी।

हमेशा जोखिम उठाने को तैयार हैं ज्योति

इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद वह एक सफल कॉर्पोरेट करियर में काम किया। हालांकि बाद में वह अन्य क्षेत्रों में महारथ हासिल करने के बारे में सोची और उन्हें ज्योतिष और फेंग शुई में दिलचस्पी हो गई। उनका मानना है कि यह दो क्षेत्र लोगों को अपने जीवन को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। ज्योति महिलाओं के उत्थान के लिए भी काम करती हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Scene Box Office Collection Day 2

नवम्बर 8, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 22

नवम्बर 8, 2026

Ramayana Box Office Collection Day 3

नवम्बर 8, 2026

Amitabh Bachchan

नवम्बर 8, 2026

Scene Box Office Collection Day 1

नवम्बर 7, 2026

Bigg Boss 20

नवम्बर 7, 2026