---Advertisement---

Mrunal Thakur: साउथ फैंस के लिए स्टेज पर नतमस्तक हुई ‘फैमिली स्टार’ एक्ट्रेस, सरेआम की विजय देवरकोंडा की तारीफ

Mrunal Thakur: बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्मों तक में नजर आ चुकी मृणाल ठाकुर को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। वह अपने ग्लैमरस अंदाज से लेकर एक्टिंग तक से दिल जीत चुकी हैं। उन्होंने कभी सोचा भी नहीं होगा कि टीवी इंडस्ट्री से करियर की शुरुआत करने के बाद वह कुछ इस कदर ऊंचाइयों ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 3, 2024 10:49 पूर्वाह्न

Mrunal Thakur
Follow Us
---Advertisement---

Mrunal Thakur: बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्मों तक में नजर आ चुकी मृणाल ठाकुर को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। वह अपने ग्लैमरस अंदाज से लेकर एक्टिंग तक से दिल जीत चुकी हैं। उन्होंने कभी सोचा भी नहीं होगा कि टीवी इंडस्ट्री से करियर की शुरुआत करने के बाद वह कुछ इस कदर ऊंचाइयों को छु पाएगी। वहीं फिलहाल वह विजय देवरकोंडा के साथ अपनी अगली फिल्म ‘फैमिली स्टार’ को लेकर काफी चर्चा में है जिसमें दोनों की जोड़ी लोगों का दिल जीतने के लिए तैयार है। वही प्री रिलीज इवेंट के दौरान मृणाल ठाकुर ने कुछ ऐसा किया जो अब सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। इस इवेंट से उनकी तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है।

इस तरह शुक्रिया अदा करती नजर आई मृणाल

दरअसल प्री रिलीज इवेंट के दौरान उन्होंने खास अंदाज में तेलुगु दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान वह कुछ ऐसा कर जाती है जिसकी शायद किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। वहीं उनके इस अंदाज पर फैंस भी फ़िदा हो गए। दरअसल मृणाल ने मंच पर झुक कर तेलुगु दर्शकों को उनके प्रति प्यार और समर्थन देने के लिए धन्यवाद दिया। इस दौरान वह कहती है कि उन्हें अपनी तेलुगू अम्माई बनाने के लिए शुक्रिया।

विजय देवरकोंडा की तारीफ में कहीं ये बात

इस दौरान मृणाल ठाकुर ‘फैमिली स्टार’ टीम की तारीफ करती हुई नजर आती है। ऐसे में विजय देवरकोंडा को लेकर उन्होंने कुछ ऐसा कहा जो वाकई काफी खास है। उन्होंने कहा कि विजय देवरकोंडा के साथ काम करने की ख्वाहिश हर लड़की की होती है और ऐसे में मैं काफी खुशनसीब हूं कि मुझे यह मौका मिला।

फिल्म को लेकर Mrunal Thakur हुई भावुक

बीते दिन मृणाल ने विजय देवरकोंडा के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, “कल प्री-रिलीज़ इवेंट में बहुत अच्छा समय बिताया। जैसे-जैसे हम रिलीज के करीब आ रहे हैं, मेरा दिल अनगिनत भावनाओं से धड़क रहा है। लेकिन कुल मिलाकर मैं अपनी प्यारी फिल्म को आप सभी के साथ साझा करने के लिए बहुत उत्साहित हूं। हमेशा मेरा इतना स्वागत करने के लिए तेलुगु मीडिया को हार्दिक धन्यवाद। यह फिल्म उन सभी नायकों के लिए है जो काल्पनिक टोपी पहनते हैं और चाहे कुछ भी हो हमेशा आपके लिए मौजूद रहते हैं। यह फिल्म हमारे परिवारों और हमारे दिलों के सभी सितारों के लिए एक श्रद्धांजलि है।”

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

दिल राजू द्वारा निर्मित, यह बहुभाषी फिल्म तेलुगू, तमिल और हिंदी भाषा में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म से विजय देवरकोंडा और मृणाल ठाकुर जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं। यह फिल्म 5 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026