---Advertisement---

आमिर और शाहिद के साथ काम करने के बाद बढ़ गए Mrunal Thakur के भाव! स्टारडम मिलते ही बढ़ाई 135 प्रतिशत फीस

Mrunal Thakur: कुमकुम भाग्य में बुलबुल का किरदार निभाकर चर्चा में आने वाली मृणाल ठाकुर के बारे में किसने सोचा था कि वह साउथ से लेकर बॉलीवुड तक में तहलका मचाएंगी। इस बात से मृणाल खुद भी वाकिफ नहीं थी। अब जब उन्हें लोगों से खूब प्यार मिल रहा है और वह मेकर्स की पसंद ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 10, 2023 1:00 अपराह्न | Updated: जुलाई 10, 2023 5:01 अपराह्न

Mrunal Thakur
Follow Us
---Advertisement---

Mrunal Thakur: कुमकुम भाग्य में बुलबुल का किरदार निभाकर चर्चा में आने वाली मृणाल ठाकुर के बारे में किसने सोचा था कि वह साउथ से लेकर बॉलीवुड तक में तहलका मचाएंगी। इस बात से मृणाल खुद भी वाकिफ नहीं थी। अब जब उन्हें लोगों से खूब प्यार मिल रहा है और वह मेकर्स की पसंद बन गई है तो ऐसे में सितारे बुलंदियों पर चढ़ना लाजमी है।एक्ट्रेस फिलहाल स्टारडम को खूब इंजॉय कर रही है और यही वजह है कि उन्होंने अपनी फीस में 135 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। जी हां, लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो अब मृणाल बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए अपनी फीस में बढ़ोतरी कर दी है। आइए जानते हैं आखिर एक फिल्म के लिए अब कितना चार्ज करेंगी मृणाल ठाकुर।

हर तरफ छा गई मृणाल

हाल ही में लस्ट स्टोरीज 2 में नजर आने वाली मृणाल ठाकुर को खूब पसंद किया जा रहा है। वह अपने किसी भी किरदार में जान फूंकने ने कोई कसर नहीं छोड़ती है। सीता रामम में उनके अंदाज को लोगों ने काफी पसंद किया था। रश्मिका मंदाना और दुलकर सलमान की फिल्म में लोगों की निगाहें मृणाल पर अटक गई थी और यही वजह है कि उनकी एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग हो गई है। मराठी फिल्मों से डेब्यू करने वाली मृणाल अब बॉलीवुड में भी एक जाना पहचाना नाम बन चुकी हैं। वह ‘सुपर 30’ से लेकर ‘जर्सी’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी है और अपनी एक अलग पहचान भी बना चुकी है।

अब इतना फीस चार्ज करेंगी मृणाल

ऐसे में लाजमी है कि मृणाल ठाकुर अब अपने करियर में ही फीस के मामले में भी आगे बढ़ना चाहती है। रिपोर्ट की मानें तो उन्होंने सीता रामम के लिए 85 लाख रुपए चार्ज किए थे लेकिन अब वह फीस को बढ़ाकर एक फिल्म के लिए करीब 2 करोड रुपए चार्ज करेंगी। जी हां, मिली जानकारी के मुताबिक अपनी पॉपुलरिटी को देखते हुए मृणाल ने यह फैसला लिया है। कहने में दो राय नहीं है कि जिस तरह से हर किरदार में जान डालती है उनके लिए यह हक में है।

सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी हैं मृणाल

गौरतलब है कि ‘लस्ट स्टोरीज 2’ में नजर आने वाली मृणाल ठाकुर पहले टीवी की एक्ट्रेस हुआ करती थी। कुमकुम भाग्य से पॉपुलर हुई मृणाल सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी है। वह अपने अंदाज से लोगों को चौंकाने से लेकर फिल्मों में अपनी अदाकारी से खास पहचान बना चुकी है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प है कि मृणाल करियर में आगे क्या कारनामे करती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026