---Advertisement---

Mrunal Thakur Viral Video: एक्ट्रेस के वर्कआउट वीडियो को देख नहीं रुकेगी हंसी, फैंस को दी ये खास चेतावनी

Mrunal Thakur Viral Video: मृणाल ठाकुर ने फिटनेस वीडियो को शेयर करते हुए फैंस को किया हैरान, आखिर क्यों चर्चा में आई हसीना, देख नहीं रुकेगी आपकी हंसी।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 17, 2024 3:16 अपराह्न

Mrunal Thakur Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Mrunal Thakur Viral Video: मृणाल ठाकुर का जलवा फिलहाल खूब देखा जा रहा है और वह लोगों को अपनी खूबसूरती से लेकर फिटनेस तक से हैरान कर देती हैं। इस सब के बीच वह एक मजेदार वर्कआउट वीडियो शेयर कर फैंस को चौंकाती हुई नजर आई। उन्हें देखने के बाद लोग एक बार फिर तारीफ करने पर मजबूर हो गए। यह बात सच है कि मृणाल का जलवा कुछ अलग ही है। उन्होंने मजेदार कैप्शन के साथ इस वीडियो को शेयर किया है और इसमें उनके वर्कआउट सेशन को देखकर आप भी दीवाने हो जाएंगे। आइए देखते हैं क्या है इस पोस्ट में।

वर्कआउट के दौरान मस्ती करती दिखीं मृणाल

मृणाल ठाकुर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “डिस्क्लेमर इस घर पर या फिर जिम में ट्राई ना करें।” इसके अलावा वीडियो पर उन्होंने नोट में लिखा, “जब आपका ट्रेनर बिजी होता है वर्सेज जब आपका ट्रेनर आपके आसपास कैमरा लेकर मौजूद होता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि मृणाल ठाकुर डंबल लेकर सिर्फ मस्ती कर रही है और झूमती नजर आती है जब तक की ट्रेनर उनके पास नहीं पहुंच जाता है। वहीं ट्रेनर के आते ही वह हैवी वर्कआउट करने लगती है।

चर्चा में बनी रहती हैं मृणाल

वीडियो वाकई काफी मजेदार है और लोग मृणाल की फिटनेस के सीक्रेट को जानकर हैरान रह गए हैं। यह बात सच है कि अपने फैंस को मदहोश करने में इस एक्ट्रेस का कोई जवाब नहीं है। वह अक्सर इंडियन से लेकर वेस्टर्न अटायर तक में तहलका मचा देती है। वहीं यह फिटनेस वीडियो किसी को भी चौंका देने के लिए काफी है। आमतौर पर लोग मानते हैं कि एक्ट्रेस खुद को फिट रखने के लिए जिम में खूब पसीने बहाती हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो मृणाल ठाकुर ‘द फैमिली स्टार’ फिल्म में विजय देवरकोंडा के साथ हाल ही में नजर आई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026