---Advertisement---

Mufasa: The Lion King: सुहाना से पहले अबराम का इंडस्ट्री में जलवा! शाहरुख संग आर्यन और छोटे खान की फिल्म कब होगी रिलीज

Mufasa: The Lion King: सुहाना और आर्यन के बाद अबराम की इंडस्ट्री में एंट्री, जानिए कब रिलीज हो रही है पिता-बेटे की यह फिल्म, ट्रेलर देखने के बाद लोगों की बढ़ी एक्साइटमेंट।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 12, 2024 12:54 अपराह्न

Mufasa: The Lion King
Follow Us
---Advertisement---

Mufasa: The Lion King: बॉलीवुड इंडस्ट्री में शाहरुख खान का जलवा किस कदर है इसमें कोई दो राय नहीं है। वहीं इंडस्ट्री में सुहाना खान और आर्यन खान की एंट्री हो चुकी है लेकिन इस सब के बीच छोटे शाहरुख यानी अबराम भी धमाका मचाने के लिए तैयार हैं। ऐसे में बहुत जल्द आप अबराम की आवाज ‘मुफासा द लायन किंग’ में सुन पाएंगे जिसका ट्रेलर जारी करने के साथ रिलीज तारीख की भी घोषणा कर दी गई है। शाहरुख के फैंस के लिए यह खबर किसी तोहफे से काम नहीं है क्योंकि एक साथ शाहरुख अपने बेटे के साथ धमाल मचाने के लिए तैयार हैं।

कब रिलीज हो रही ‘मुफासा द लायन किंग’

जहां तक ‘मुफासा द लायन किंग’ की बात करें तो इसके पहले पार्ट में शाहरुख खान के साथ आर्यन खान ने अपनी आवाज दी थी। लेकिन दूसरे पार्ट में अब आर्यन के अलावा अबराम खान की भी एंट्री हुई है। ऐसे में ट्रिपल धमाका होने के लिए तैयार है। इस फिल्म के ट्रेलर को जारी करते हुए कैप्शन में लिखा गया, “बस एक ही होगा जंगल का राजा द किंग शाहरुख खान मुफासा में वापस आ चुके हैं। आर्यन खान और अबराम खान के साथ मुफासा द लायन किंग सिनेमाघरों 20 दिसंबर को।”

क्या है इस फिल्म में खास

ट्रेलर में शाहरुख खान और आर्यन खान के अलावा अबराम खान की भी आवाज सुनाई दे रही है। यहां मुफासा के किरदार में शाहरुख खान अपनी आवाज दे रहे हैं तो दूसरी तरफ आर्यन सिंबा के किरदार में तो अब यंग मुफासा के किरदार में अबराम अपनी आवाज देते हुए नजर आ रहे हैं। तीनों की आवाज सुनकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। ‘मुफासा द लायन किंग’ में दर्शकों को मुफासा के बचपन से लेकर जंगल के राजा बनने तक की सफर की कहानी को दिखाई गई है।

किंग खान के बच्चे धाक जमाने के लिए तैयार

शाहरुख के साथ आर्यन ‘मुफासा’ के पहले पार्ट में नजर आ चुके हैं जिसमें फैंस ने उन्हें खूब पसंद किया था। ऐसे में दूसरे पार्ट में आर्यन के अलावा अबराम भी जलवा दिखाने के लिए आ चुके हैं। वहीं दूसरी तरफ सुहाना खान के साथ भी शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ काफी चर्चा में है। ऐसे किंग खान के तीनों बच्चे इंडस्ट्री में छोटी उम्र में धाक जमाने की तैयारी में है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Thyroid

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026