---Advertisement---

आदिल संग शादी के बीच Rakhi Sawant को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला

Rakhi Sawant: आदिल खान के साथ शादी रचाने और प्रेगनेंसी के बाद राखी सावंत अपनी गिरफ्तारी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। दरअसल बॉलीवुड की “ड्रामा क्वीन” कहीं जाने वाली राखी सावंत को मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया है और थाने में उनसे पूछताछ चल रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जनवरी 19, 2023 4:12 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Rakhi Sawant: आदिल खान के साथ शादी रचाने और प्रेगनेंसी के बाद राखी सावंत अपनी गिरफ्तारी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। दरअसल बॉलीवुड की “ड्रामा क्वीन” कहीं जाने वाली राखी सावंत को मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया है और थाने में उनसे पूछताछ चल रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि राखी सावंत की शिकायत महिला मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने की है जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए उन्हें गिरफ्तार किया है।

थाने में राखी सावंत से पूछताछ जारी

बता दें कि, राखी सावंत और शर्लिन चोपड़ा का विवाद काफी पुराना है। पिछले साल इन दोनों का विवाद सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे के ऊपर एफआईआर भी दर्ज करवाई थी। ऐसा कहा जा रहा है कि राखी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शर्लिन चोपड़ा की आपत्तिजनक वीडियो दिखाया और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल भी किया। जिसके चलते शर्लिन चोपड़ा ने उन पर शिकायत दर्ज की और अब मुंबई पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

Also Read: एकता कपूर को Bigg Boss 16 के घर में मिली नई हीरोइन, इस फिल्म के सीक्वल का किया ऐलान

शर्लिन चोपड़ा ने खुद दी गिरफ्तारी की जानकारी

राखी सावंत की गिरफ्तारी की जानकारी शर्लिन चोपड़ा ने खुद अपने ट्विटर एकाउंट से दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि, ‘ब्रेकिंग न्यूज!!! अंबोली पुलिस ने FIR 883?2022 के संबंध में राखी सावंत को गिरफ्तार कर लिया है कल राखी सावंत के एबीए 1870/2022 को मुंबई सत्र अदालत ने खारिज कर दिया था’

गुपचुप शादी को लेकर बनी थी सुर्खियों का हिस्सा

राखी सावंत कुछ समय पहले अपनी गुपचुप शादी को लेकर सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई थी। उन्होंने चुपचाप से आदिल खान से शादी रचा ली, बाद में राखी ने इस बात का भी खुलासा किया कि उन्होंने पिछले साल आदिलर खान से शादी की थी। इसके साथ उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मैरिज सर्टिफिकेट की तस्वीरें भी साझा की थी, जिसमें शादी की डेट 29 मई 2022 दिख रही है।

Also Read: Siddhartha Malhotra की तरह रहना चाहते हैं फिट तो इन Fitness Tips को करें ट्राई, बॉडी देख फैन हो जाएंगे लोग

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Awarapan 2 Box Office Collection Day 16

अगस्त 30, 2026

Kriti Sanon

अगस्त 30, 2026

Samay Raina

अगस्त 30, 2026

Guru Randhawa

अगस्त 30, 2026

H1N1 Virus

अगस्त 29, 2026

Drishyam The Conclusion

अगस्त 29, 2026