---Advertisement---

Murder Mubarak Trailer: सस्पेंस और मिस्ट्री में कॉमेडी का तड़का लगाएंगे पंकज त्रिपाठी, सारा-करिश्मा भी दिखाएंगी जलवा

Murder Mubarak Trailer: पंकज त्रिपाठी एक बार फिर अपना जादू ओटीटी पर चलाने के लिए तैयार है और उनकी मल्टी स्टारर फिल्म ‘मर्डर मुबारक’ का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। इस मोस्ट अवेटेड फिल्म का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और ट्रेलर देखने के बाद एक बार फिर फैंस की एक्साइटमेंट लाजमी ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 5, 2024 3:07 अपराह्न

Murder Mubarak Trailer
Follow Us
---Advertisement---

Murder Mubarak Trailer: पंकज त्रिपाठी एक बार फिर अपना जादू ओटीटी पर चलाने के लिए तैयार है और उनकी मल्टी स्टारर फिल्म ‘मर्डर मुबारक’ का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। इस मोस्ट अवेटेड फिल्म का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और ट्रेलर देखने के बाद एक बार फिर फैंस की एक्साइटमेंट लाजमी है। ट्रेलर में कहानी की झलक भी साफ दिखाई दे रही है जिसमें पंकज त्रिपाठी एसीपी की किरदार में नजर आने वाले हैं। सोशल मीडिया पर इस ट्रेलर को देखने के बाद पंकज त्रिपाठी के फैंस क्लीन बोल्ड हो गए हैं। अब इस फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आईए देखते हैं क्या है Murder Mubarak Trailer में खास।

Murder Mubarak Trailer में कहानी की झलक

जहां तक Murder Mubarak Trailer की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं कि पंकज एसीपी के किरदार में नजर आ रहे हैं। वह एक मर्डर मिस्ट्री को सुलझाते हुए दिखेंगे। यह ट्रेलर सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर है जिसकी शुरुआत दिल्ली के एक क्लब से होती है जहां शहर के कई रईस लोग पार्टी कर रहे होते हैं। इस दौरान उस क्लब में एक मर्डर हो जाता है। इसी की गुत्थी को सुलझाने के लिए एसीपी भवानी सिंह यानी पंकज त्रिपाठी की एंट्री होती है जिन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी जाती है। ऐसे में वह क्लब में मौजूद लोगों से पूछताछ करते हैं। ट्रेलर में कॉमेडी के साथ-साथ थ्रिलर और सस्पेंस का जबरदस्त तड़का लगा है।

Murder Mubarak इस दिन होने वाली है रिलीज

पंकज त्रिपाठी की इस मल्टी स्टारर फिल्म में मुख्य भूमिका में सारा अली खान, टिस्का चोपड़ा, विजय वर्मा, संजय कपूर, करिश्मा कपूर, डिंपल कपाड़िया जैसे स्टार्स नज़र आने वाले हैं। कहने में दो राय नहीं है कि इन सभी सितारों को एक साथ किसी फिल्म में देखने के लिए फैंस की एक्साइटमेंट लाजमी है। जहां तक इस फिल्म की रिलीज की बात करें तो ‘मर्डर मुबारक’ 15 मार्च को रिलीज होने वाली है। होमी अदजानिया के निर्देशन में बनने वाली यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gut Health Tips

मई 14, 2026

Breast Cancer

मई 14, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Patna Viral Video

मई 13, 2026