---Advertisement---

Naga Chaitanya And Sobhita Dhulipala Wedding: गोल्डन साड़ी में साउथ इंडियन दुल्हन बनी शोभिता, मुस्कुराते दिखे नागा

Naga Chaitanya And Sobhita Dhulipala Wedding: आखिरकार नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की शादी हो गई। सोशल मीडिया पर जब तस्वीर सामने आई तो फैंस उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं। आईए देखते हैं क्या है इसमें खास।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 4, 2024 9:09 अपराह्न | Updated: दिसम्बर 4, 2024 10:38 अपराह्न

Naga Chaitanya And Sobhita Dhulipala Wedding
Follow Us
---Advertisement---

Naga Chaitanya And Sobhita Dhulipala Wedding: बधाई हो! लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने की वजह से सुर्खियों में रहने वाले नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) और शोभिता धुलिपाला (Sobhita Dhulipala) आखिरकार शादीशुदा कपल बन गए हैं। दोनों की शादी का फैंस पिछले लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। सामंथा रुथ प्रभु के एक्स हसबैंड नागा की इस शादी को लेकर लोग भी बातें बनाने में पीछे नहीं थे। हालांकि इस सब के बीच शादी के बाद कपल की तस्वीर सामने आई है जिसमें दोनों की खूबसूरती और बॉन्डिंग देखने लायक है। शादी से पहले प्री वेडिंग फंक्शन को लेकर कपल लगातार चर्चा में बने हुए थे। ऐसे में Naga Chaitanya And Sobhita Dhulipala Wedding तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।

Naga Chaitanya And Sobhita Dhulipala Wedding में गोल्डन ड्रेस में ट्विन करते दिखे कपल

Instant Bollywood इंस्टाग्राम से जारी शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य की शादी की तस्वीर जब वायरल हुई तो फैंस से उन्हें जमकर बधाइयां मिल रही है। बात करें वेडिंग लुक की तो शोभिता गोल्डन साड़ी में साउथ इंडियन दुल्हन नजर आ रही है। उन्होंने हैवी मांग टीका और रानी चोकर के साथ लॉन्ग हार को स्टाइल करती हुई दिखी। लेडी लव को ट्विन करते दिखे नागा चैतन्य और उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर फिलहाल खूब चर्चा में है जिसमें वह मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं।

Naga Chaitanya And Sobhita Dhulipala Wedding Photo पर ट्रोल कर रहे Samantha Ruth Prabhu के फैंस

Naga Chaitanya And Sobhita Dhulipala Wedding फोटोज को देखने के बाद सामंथा रुथ प्रभु के फैंस कपल को जमकर ट्रोल करने लगे। एक यूजर ने लिखा कहा यह चेपटी कहां सामंथा तो एक ने कहा यह कुछ भी नहीं है सामंथा रुथ प्रभु के सामने। एक ने लिखा ब्राइड तो लग ही नहीं रही है।

Naga Chaitanya And Sobhita Dhulipala Wedding Photo दिखाकर Nagarjuna ने कहीं ये बात

नागार्जुन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म x पर शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य की शादी की फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा, “शोभिता और चाय को एक साथ इस खूबसूरत अध्याय की शुरुआत करते देखना मेरे लिए एक खास और भावनात्मक क्षण रहा है। मेरी प्यारी चाय को बधाई, और परिवार में आपका स्वागत है प्यारी शोभिता—तुम पहले ही हमारे जीवन में बहुत खुशियां ला चुकी हो।”

Naga Chaitanya And Sobhita Dhulipala Wedding से पहले Samantha Ruth Prabhu के साथ भी शादी को लेकर चर्चा में थे नागा

गौरतलब है कि नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु की पहले शादी हुई थी। लेकिन दोनों के बीच बात नहीं बनी और आखिरकार उन्होंने 2021 में शादी के 4 साल बाद अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला लिया। करीब 7 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद उन्होंने सात फेरे लिए लेकिन तलाक के बाद नागा और शोभिता एक दूसरे के करीब आए। उनके बीच की बॉन्डिंग को लोग काफी पसंद करने लगे। हालांकि इस सबके बीच शादी को लेकर लगातार कपल चर्चा में रहे हैं। इस सबसे परे हमारी तरफ से शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य को शादी की हार्दिक शुभकामनाएं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rise And Fall 2

अक्टूबर 14, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 12

अक्टूबर 14, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 14, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 20

अक्टूबर 14, 2026

Aneet Padda

अक्टूबर 14, 2026

Sidharth Malhotra

अक्टूबर 13, 2026