---Advertisement---

सामंथा के एक्स हस्बैंड Naga Chaitanya के घर बजेगी शहनाई! सिर्फ इतने दिन तक इस एक्ट्रेस को डेट करने के बाद कर रहे सगाई

Naga Chaitanya: सामंथा रुथ प्रभु के एक्स हस्बैंड एक बार फिर सेहरा बांधने के लिए हैं तैयार, इस एक्ट्रेस संग लेंगे सात फेरे, जाने कब है इंगेजमेंट और कौन से गेस्ट होंगे शामिल।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 8, 2024 12:23 अपराह्न

Naga Chaitanya
Follow Us
---Advertisement---

Naga Chaitanya: समांथा रुथ प्रभु के एक्स हस्बैंड नागा चैतन्य रिलेशनशिप को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहे हैं। वहीं इस सबके बीच एक सूत्र ने दावा किया है कि आज आखिरकार उनकी सगाई होने वाली है। जी हां, साउथ सुपरस्टार शोभिता धुलिपाला के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हो गए हैं। ऐसे में उनके रिश्ते की शुरुआत सगाई के साथ होने वाली है। रिपोर्ट के मुताबिक आज दोनों की इंगेजमेंट सेरिमनी है। हालांकि इस फंक्शन को काफी निजी रखा गया है और इसमें ज्यादा लोगों को इनवाइट नहीं किया गया है। आइए जानते हैं वेन्यू से लेकर गेस्ट लिस्ट और सब कुछ जो है फिलहाल चर्चा में।

कहां होगी Naga Chaitanya की सगाई

रिपोर्ट के मुताबिक नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला नागा के घर पर ही सगाई करने वाले हैं। लंबे समय से दोनों एक दूसरे के साथ रहे हैं। वहीं रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि की जा रही है कि कपल की सगाई को काफी निजी रखा गया है और इसलिए यह एक्टर के घर पर ही होने वाला है।

क्या नागार्जुन देंगे खुशखबरी

रिपोर्ट में इस बात का भी दावा किया जा रहा है कि सगाई की खबर नागा चैतन्य के पिता नागार्जुन देने वाले हैं। अगर ऐसा होता तो एक्साइटिंग होने वाला है। कहा जा रहा है कि नागार्जुन एक नोट के जरिए अपने बेटे इंगेजमेंट की घोषणा करेंगे लेकिन यह देखना दिलचस्प होने वाला है।

कौन-कौन होंगे सगाई में शामिल

जहां तक मेहमान की बात करें तो इस फंक्शन में सिर्फ नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला के पेरेंट्स और फैमिली मौजूद रहेगी। वहीं सूत्रों का कहना है की इंगेजमेंट की तस्वीर शुक्रवार को आ सकती है लेकिन फैंस को इसका इंतजार रहेगा।

इतने दिन से साथ हैं कपल

नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की बात करें तो रिपोर्ट के मुताबिक 2022 से वे दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे थे। हालांकि उन्होंने अपने रिश्ते को काफी प्राइवेट रखा। बता दें कि नागा की शादी पहले सामंथा रुथ प्रभु के साथ हुई थी और कपल 2021 में अलग हो गए थे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Kangana Ranaut

अक्टूबर 11, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 11, 2026