---Advertisement---

बेधड़क नाना की तरह हिंदी में बात करती दिखी Navya Naveli Nanda, वायरल वीडियो देख तारीफ करते नहीं थक रहे लोग

Navya Naveli Nanda: अगर बॉलीवुड के टैलेंटेड स्टार किड्स की बात करें तो निश्चित तौर पर इस लिस्ट में महानायक अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा का नाम शामिल है। नव्या इंडस्ट्री में डेब्यू के बारे में नहीं सोच रही है लेकिन वह बिजनेस में कमाल कर रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक नव्या ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 21, 2023 4:30 अपराह्न

navya naveli nanda
Follow Us
---Advertisement---

Navya Naveli Nanda: अगर बॉलीवुड के टैलेंटेड स्टार किड्स की बात करें तो निश्चित तौर पर इस लिस्ट में महानायक अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा का नाम शामिल है। नव्या इंडस्ट्री में डेब्यू के बारे में नहीं सोच रही है लेकिन वह बिजनेस में कमाल कर रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक नव्या अपने पिता की बिजनेस को संभाल रही है और वह अपने करियर में काफी कुछ हासिल भी कर रही है। इस बीच नव्या सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है और लोग उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा मामला।

हिंदी के मामले में अमिताभ को फॉलो करती हैं नव्या

सोशल मीडिया पर नव्या नवेली नंदा का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें वह एक टॉक शो में नजर आ रही है। इस दौरान वह अपने करियर और बिजनेस को लेकर बात करती हुई नजर आई। उन्होंने इस दौरान अपनी बात बेबाकी से रखती हुई दिखी और उन्होंने कहा कि बिजनेस करने के लिए जरूरी नहीं है कि आपकी उम्र बड़ी हो। वहीं इस दौरान जिस चीज ने लोगों का ध्यान खींचा वह है उनका हिंदी बोलने का स्टाइल और अंदाज जो वाकई काफी अलग है। यह बात सच है कि अमिताभ बच्चन अपनी हिंदी और बोलने के स्टाइल की वजह से काफी चर्चा में रहते हैं और कहने में दो राय नहीं है कि श्वेता बच्चन की बेटी भी अपने नाना के नक्शे कदम पर स्पीच के मामले में चल पड़ी हैं।

ये भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 2: हबीबी संग फ्लर्ट करना मनीषा रानी को पड़ा भारी, नॉमिनेशन टास्क में दिखा हाई वोल्टेज ड्रामा

नव्या ने कहीं ये बात

वीडियो में नव्या कहती है, “तो एक चीज जो मैं बार-बार सुनती हूं कि आप बहुत यंग हो। आपके पास एक्सपीरिएंस नहीं है तो आप कैसे इन चीजों पर काम कर सकते हो? आप हेल्थ केयर, लीगल जागरुकता और घरेलू हिंसा के बारे में जानती हैं? फिर मैं सोचती हूं कि अगर मैं 80 साल तक रुक जाऊं कुछ करने के लिए तो इस दुनिया का क्या होगा? हमारे देश की 80 फीसदी आबादी मेरी एज ग्रुप के हैं 20 से 30 साल के। अगर हम सब 50 साल तक का वेट करें तो ऐसे में हमारी पीढी का क्या होगा। बदलाव कौन लाएगा। मुझे लगता है कि यह जो पीढी है बच्चों की हमारी। उनके पास कम उम्र में ही इतना ज्ञान है इतनी नॉलेज है तो हमें खुद को कम नहीं आंकना चाहिए क्योंकि हम बहुत कैपेबल हैं।

चर्चा में होती हैं नव्या

गौरतलब है नव्या नवेली नंदा बॉलीवुड एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी संग कई दफा स्पॉट हो चुकी हैं और दोनों की निजी जिंदगी काफी चर्चा में रहती है। रिपोर्ट की मानें तो दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और ये सीरियस रिलेशनशिप में हैं। हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है लेकिन सोशल मीडिया पर दोनों को साथ में स्पॉट होना चर्चा में है। दोनों छुपते छुपाते एक दूसरे से मिलते हुए नजर आते हैं। ऐसे में हंगामा होना तो लाजमी है।

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gurugram Viral Video

जून 28, 2026

Kanpur Viral Video

जून 28, 2026

Satendra Soni

जून 28, 2026

Kriti Sanon

जून 28, 2026

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 2

जून 28, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 9

जून 28, 2026