---Advertisement---

पत्नी की जासूसी से लेकर वेट्रेस संग वन नाईट स्टैंड तक इन विवादों में बुरे फंसे Nawazuddin Siddiqui, खूब उड़ा था मजाक

Nawazuddin Siddiqui: कई फिल्मों में अपना जादू दिखा चुके नवाजुद्दीन सिद्दीकी को आज दुनिया जानती हैं। नवाज आज यानी 19 मई को अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। यह बात सच है कि एक्टर ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है लेकिन उनका विवादों से भी गहरा नाता रहा है। पत्नी संग उनके निजी विवाद ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 19, 2023 9:00 पूर्वाह्न | Updated: मई 19, 2023 10:00 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Nawazuddin Siddiqui: कई फिल्मों में अपना जादू दिखा चुके नवाजुद्दीन सिद्दीकी को आज दुनिया जानती हैं। नवाज आज यानी 19 मई को अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। यह बात सच है कि एक्टर ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है लेकिन उनका विवादों से भी गहरा नाता रहा है। पत्नी संग उनके निजी विवाद तो जगजाहिर है लेकिन एक्टर इससे पहले भी कई विवादों में जमकर ट्रोल हुए थे। नवाजुद्दीन की कंट्रोवर्सी लगातार जारी है और उन्हें इसके लिए ट्रोल भी करते हैं। अगर उनके टॉप विवादों की बात करेंगे तो शायद आप उसे सुनकर चौंक जाएंगे।

वेट्रेस संग वन नाईट स्टैंड का किया था खुलासा

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी किताब एन ऑर्डिनरी लाइफ में खुद इस बात का खुलासा किया था कि जब वह न्यूयॉर्क गए थे तो एक वेट्रेस संग मुलाक़ात हुई थी जो उन्हें पहचान गई थी। दोनों के बीच बातचीत हुई थी और नवाज ने उस वेट्रेस के साथ वन नाईट स्टैंड भी किया था।

आलिया ने लगाया था बड़ा आरोप

नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनकी एक्स पत्नी आलिया का विवाद जगजाहिर है। आलिया इससे पहले एक्टर को लेकर आरोप लगा चुकी हैं। आलिया का कहना था कि कॉल डिटेल घोटाले में अपनी पत्नी आलिया की जासूसी करवाई थी। इस वजह से नवाज की काफी फजीहत हुई थी।

ये भी पढ़ें: कभी Vicky Kaushal के लिए यह बॉलीवुड एक्ट्रेस पति को तलाक देने के लिए थी तैयार, इन हसीनाओं संग भी उड़ी अफेयर्स की अफवाहें

ऋषि कपूर ने लगाई थी नवाज को फटकार

एक बार नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बॉलीवुड फिल्मों में दिखाए जाने वाले रोमांटिक सीन्स को लेकर कुछ ऐसा कह दिया था जिसके बाद लोगों ने उनका खुद मजाक उड़ाया था। नवाज के इस बयान पर दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर भड़क गए थे। नवाज ने कहा था कि “पहले की पुरानी फिल्मों में रोमांस को पेड़ों के आसपास घूमकर दिखा दिया जाता था।” ऐसे में ऋषि कपूर भड़क गए थे और बाद में नवाज को इस बयान के लिए माफी मांगनी पड़ी थी।

छोटे भाई की पत्नी ने लगाया था आरोप

नवाजुद्दीन अपनी निजी जिन्दगी को लेकर विवादों में रहते हैं। एक बार उनके भाई मिनाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आफरीन ने नवाज और परिवार पर दहेज़ के लिए मारपीट का आरोप लगाया था। इस वजह से भी नवाज काफी ट्रोल हुए थे।

इरफान खान को लेकर कहीं थी ये बात

नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपने बयानों की वजह से कई बार चर्चा में आ चुके हैं। ‘लंच बॉक्स’ में नवाज दिवंगत एक्टर इरफ़ान खान के साथ काम कर चुके थे लेकिन जब उनसे बॉलीवुड के चौथे खान के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि “मुझे लगता है कि हम जिस चौथे खान के बारे में बात करेंगे वह सिर्फ सैफ अली खान होंगे। मेरा इरफान खान के साथ कोई रिश्ता नहीं है यहां तक कि मेरी एक्टिंग अलग है और उनका एक अलग तरीका है।ऐसे में उनके बारे में क्या बोलना।”

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: इन 5 आदतों की वजह से महिलाएं उठाती हैं सबसे ज्यादा नुकसान, टूट पड़ता है मुसीबतों का पहाड़

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026