---Advertisement---

पारिवारिक कलेश में घिस रहे हैं Nawazuddin Siddiqui, इस वजह से भाई ने नहीं दी बीमार मां से मिलने की इजाजत

Nawazuddin Siddiqui: फिल्मी परदे पर सुपरहिट करियर के साथ नवाज फैंस को काफी पसंद हैं। हालांकि उनका पर्सनल लाइफ सोशल मीडिया पर विवादों में है। अब खबर आ रही है कि नवाज अपनी बीमार मां से मिलने पहुंचे थे लेकिन उन्हें मिलने की इजाजत नहीं दी गई।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 3, 2023 1:46 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Nawazuddin Siddiqui: नवाजुद्दीन सिद्दीकी करियर में कई सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं लेकिन उनकी निजी जिंदगी किसी फ्लॉप फिल्म से कम नहीं है। उन्होंने फिल्मों से तो अपनी पहचान और इज्जत बनाई है लेकिन निजी जिंदगी की वजह से वह कई बार फजीहत करवा चुके हैं। एक तरफ उनकी पत्नी आलिया एक्टर पर कई गंभीर आरोप लगा चुकी हैं वहीं उनके भाई पर जमकर हमलावर हैं। इस बीच खबर आ रही है कि एक्टर को उनके भाई फैजुद्दीन ने उनकी बीमार मां से मिलने नहीं दिया। सोशल मीडिया पर यह खबर आग की तरह फैल गई। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर।

मां से बिना मिले वापस लौटे नवाज

दरअसल बीते दिन नवाजुद्दीन वर्सोवा स्थित बंगले पर अपनी बीमार मां से मिलने पहुंचे। इस दौरान उनके भाई नेउन्हें अंदर जाने से रोक दिया। उन्होंने कहा कि मां बीमार हैं और फिलहाल वह किसी से मिलना नहीं चाहती हैं। खैर नवाजुद्दीन वापस आ गए लेकिन सोशल मीडिया पर इस बात से बवाल शुरू हो गया है। जब एक्टर को इस बात की खबर हुई कि उनकी मां बीमार है तो वह फौरन उनसे मिलने पहुंचे लेकिन भाई के इस बर्ताव से नवाजुद्दीन जरूर आहत होंगे।

Also Read: बिग बॉस की ट्रॉफी को जितने के बाद MC Stan की फीस में हुआ इजाफा, 1 रील बनाने की कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

भाई लगा चुके हैं गंभीर आरोप

गौरतलब है कि इससे पहले शमास सिद्दीकी ने भी नवाज पर निशाना साधा था। उन्होंने एक्टर पर कई गंभीर आरोप लगाए थे और नवाज की पत्नी आलिया का सपोर्ट करते नजर आए थे। उन्होंने कहा था कि नवाज लालची और घमंडी हैं और वह चाहते ही नहीं हैं कि उनके भाई का विकास हो सके। उन्होंने यह भी कहा था कि उनकी वजह से शमास की। जिंदगी में कई मुश्किलें आई थी। नवाज फैमिली मेन बनने का दिखावा करते हैं लेकिन सच्चाई कुछ और है। उन्होंने कहा था कि कोई समय था जब मैं नवाज के लिए काम करता था और उसकी परछाई को फॉलो करता था। हालांकि बाद में कामयाबी हासिल करने के बाद वह बदल गया।

Also Read: भारत में George Soros के निशाने पर PM Modi, लोकतांत्रिक ढांचे पर वार करने की बात को लेकर कांग्रेस ने भी लगाई लताड़

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

The Traitors 2

अगस्त 12, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026