---Advertisement---

Nayanthara: एक फिल्म के बाद ही साउथ एक्ट्रेस ने किया बॉलीवुड से किनारा! क्या Jawan निर्देशक से हैं खफा

Nayanthara: साउथ एक्ट्रेस नयनतारा हाल ही में जवान फिल्म में नजर आई थी लेकिन अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर वह खुश नहीं है। एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि अब बॉलीवुड प्रोजेक्ट में काम करने के बारे में नयनतारा को सोचना पड़ेगा। हालांकि इस बारे में कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 21, 2023 11:20 पूर्वाह्न

Nayanthara
Follow Us
---Advertisement---

Nayanthara: साउथ की पापुलर एक्ट्रेस नयनतारा हाल ही में शाहरुख खान के साथ ‘जवान‘ फिल्म में नजर आई थी। यह बात सच है कि एटली निर्देशित इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया और यह ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इस सब के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है और कहा जा रहा है कि नयनतारा बॉलीवुड डेब्यू से खुश नहीं हैं। ब्लॉकबस्टर होने के बावजूद वह अब किसी भी बॉलीवुड फिल्म में नजर नहीं आएंगी। हालांकि इस बारे में कोई भी आधिकारिक पुष्टि तो नहीं की गई लेकिन कयासों का दौर जारी है। आइए जानते हैं आखिर क्यों है ऐसी अफवाहें।

डेब्यू फिल्म का अनुभव है वजह

दरअसल हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया नयनतारा बॉलीवुड डेब्यू से खुश नहीं हैं और उन्होंने एक बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि डायरेक्ट एटली कुमार से वह खफा हैं क्योंकि फिल्म में उनके रोल को काटकर दिखाया गया है। स्पेशल अपीयरेंस के बावजूद दीपिका पादुकोण को फिल्म में ज्यादा तवज्जो दी गई और उनके किरदार को बड़ा किया गया। ऐसे में एक्ट्रेस का कहना है कि उनके किरदार को साइड लाइन किया गया और इस बात से वह काफी दुखी हैं।

दीपिका को दी गई तवज्जो

यह बात सच है कि शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण कई फिल्मों में एक साथ नजर आ चुके हैं। ऐसे में ऑडियंस को ध्यान में रखते हुए उनके कैमियो रोल को बढ़ा दिया गया और ऐसा लग रहा था कि यह फिल्म नयनतारा के साथ नहीं बल्कि शाहरुख और दीपिका की है। ऐसे में नयनतारा को साइड लाइन किया गया है जबकि वह साउथ की मशहूर एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार हैं। ऐसे में अपने साथ हुए इस बिहेवियर को वह पसंद नहीं कर रही है और वह आगे किसी बॉलीवुड प्रोजेक्ट में नजर आने आने वाली हैं। दरअसल जवान के प्रमोशनल इवेंट से भी नयनतारा गायब रही थी और इस दौरान शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण शामिल हुए थे।

फिल्म की कमाई होने के बाद भी खफ़ा नयनतारा

गौरतलब है कि शाहरुख खान और नयनतारा की फिल्म वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ के बिजनेस का आंकड़ा छूने के लिए तैयार है। इस सक्सेस के बाद भी साउथ एक्ट्रेस खुश नहीं है क्योंकि उन्हें लग रहा है कि उनके किरदार को साइड लाइन किया गया। फिलहाल नयनतारा के फैंस के लिए यह खबर वाकई चौंकाने वाली है क्योंकि बॉलीवुड फिल्म में वह नजर आएंगी या नहीं इस पर सवाल है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026