---Advertisement---

Neha Kakkar: जबरदस्ती किस से लेकर ब्रेकअप तक, सिंगिंग ही नहीं इन कॉन्ट्रोवर्सी ने भी दिलाई पहचान

Neha Kakkar: बॉलीवुड को कई हिट गाने दे चुकी नेहा कक्कड़ को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। यह बात सच है कि उन्हें कई बार ट्रोल भी होना पड़ता है लेकिन उनकी आवाज का जादू फैंस के बीच बरकरार रहता है। ऐसी महान गायिका नेहा आज यानी 6 जून को अपना जन्मदिन मना रहे ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 6, 2023 9:00 पूर्वाह्न

neha kakkar
Follow Us
---Advertisement---

Neha Kakkar: बॉलीवुड को कई हिट गाने दे चुकी नेहा कक्कड़ को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। यह बात सच है कि उन्हें कई बार ट्रोल भी होना पड़ता है लेकिन उनकी आवाज का जादू फैंस के बीच बरकरार रहता है। ऐसी महान गायिका नेहा आज यानी 6 जून को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। नेहा कक्कड़ सिंगिंग की दुनिया में राज कर रही हैं और यही वजह है कि कई सिंगिंग रियलिटी शो को भी जज करती हुई नजर आती हैं। जबरदस्ती किस से लेकर ब्रेकअप तक को लेकर नेहा कक्कड़ को काफी बेज्जती होना पड़ा था। आइए जन्मदिन के मौके पर जानते हैं नेहा कक्कड़ की जिंदगी की कुछ मशहूर कॉन्ट्रोवर्सी।

जब फैन ने जबरदस्ती कर लिया था नेहा को किस

दरअसल नेहा कक्कड़ एक सिंगिंग रियलिटी शो को होस्ट कर रही थी। सामने आए कंटेस्टेंट ने पूछा कि क्या आप मुझे जानते हो। इतना कहना था कि वह नेहा के पास आ गया और गिफ्ट दिया। ऐसे में नेहा ने जब उन्हें गले लगाना चाहा तो उस फैन ने जबरदस्ती नेहा को किस कर लिया था। इस वाकये को लेकर सोशल मीडिया पर नेहा को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।

ये भी पढ़ें: डेब्यू वेब सीरीज में ही Aryan Khan को मिला शाहरुख से बड़ा तोहफा, कहानी से लेकर स्टार कास्ट तक का हुआ खुलासा!

हिमांश कोहली के साथ ब्रेकअप से टूट गई थी नेहा

किसी समय में नेहा कक्कड़ और हिमांश कोहली के अफेयर्स के चर्चे बच्चे-बच्चे के जुबान पर थी। यह बात सच है कि दोनों अपने प्यार का इजहार करने में कोई कसर नहीं छोड़ते थे। वहीं एक दिन ऐसा आया जब दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली लेकिन इस ब्रेकअप से नेहा को काफी ट्रोल किया जा रहा था। वहीं अभी भी जब नेहा रोहनप्रीत यानी अपने पति के साथ खुलेआम रोमांटिक होती हैं तो लोग उन्हें ट्रोल करते हैं।

इस कॉमेडियन ने सरेआम उड़ाया था नेहा का मजाक

पॉपुलर कॉमेडियन गौरव गेरा नेहा कक्कर को आए दिन सोशल मीडिया पर ट्रोल करते हैं। यह बात भी सच है कि सिंगर कई बार उन्हें मुंहतोड़ जवाब भी देती हैं और उनकी आलोचना की निंदा करती हैं। सोशल मीडिया पर दोनों काफी चर्चा में रहते हैं। गौरव आए दिन नेहा कक्कड़ की उनकी हाइट की वजह से मजाक उड़ाते हुए नजर आते हैं।

स्टेज पर गिर गई थी नेहा कक्कड़

डांसिंग रियलिटी शो के दौरान जब नेहा कक्कड़ ‘दिलबर’ गाने पर डांस करने स्टेज पर गई तो गलती से डिसबैलेंस होकर गिर गई थी। ऐसे में उनकी काफी बेइज्जती हुई थी और लोगों ने काफी ट्रोल किया था।

क्राइंग बेबी कहते हैं यूजर्स

आपने देखा होगा कि सिंगिंग शो को जज करते हुए नेहा कक्कड़ कई बार कैमरे पर रोने लग जाती हैं। ऐसे में लोगों का कहना है कि वह क्राइंग बेबी है। दरअसल हुआ यह था कि सिंगिंग रियलिटी शो पर एक सिंगर पहुंचा था जो अपने आप को नेहा के गुरु का बेटा बता रहा था। उन्होंने इस दौरान खुलासा किया कि उनके पिता ने नेहा की काफी मदद की थी जब उन्हें जरूरत थी। इस बात को सुनकर नेहा काफी इमोशनल हो गई थी और वह रोने लगी थी। उसके बाद यूजर्स लगातार उन्हें रोने को लेकर ट्रोल करते रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026