---Advertisement---

Netflix Releases This Week: सैफ अली खान की Jewel Thief को टक्कर देंगे ये शोज! लिस्ट में कौन है आपका फेवरेट

Netflix Releases This Week: नेटफ्लिक्स रिलीज थिस वीक की बात कर तो इस हफ्ते सैफ अली खान की ज्वेल थीफ से लेकर यू तक दस्तक देने के लिए तैयार है। आइए जानते हैं कौन-कौन है लिस्ट में जिसे आप कर सकते हैं स्ट्रीम।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 21, 2025 3:09 अपराह्न

Netflix Releases This Week
Follow Us
---Advertisement---

Netflix Releases This Week: नेटफ्लिक्स पर एंटरटेनमेंट की कोई कमी नहीं है। आप भी इस हफ्ते यही कहने वाले हैं क्योंकि इस बार सैफ अली खान ज्वेल थीफ को लेकर आ रहे हैं। इसके साथ ही कई दमदार सीरीज और फिल्में भी दस्तक देने के लिए तैयार है। Jewel Thief के अलावा आइए जानते हैं आखिर Netflix रिलीज थिस वीक में कौन-कौन है लिस्ट में जिसके लिए फैंस को बेसब्री से इंतजार है जिसे आप घर बैठे एंजॉय करेंगे। आपका दिन जबरदस्त होने वाला है और नेटफ्लिक्स लवर्स के लिए यह हफ्ता वाकई रोमांच से भरपूर होने वाला है। आइए देखते हैं।

ज्वेल थीफ को करें Netflix Releases This Week में एंजॉय

Credit- Netflix

नामी चोर की भूमिका में नजर आने वाले हैं सैफ अली खान और उनका सामना जलदीप अहलावत से होने वाली है। इसमें निकिता दत्ता, कुणाल कपूर भी स्टार कास्ट के तौर पर दिखाई देने वाले हैं। डायमंड को कब्जा करने के लिए दो धुरंधरों के बीच की लड़ाई है। अब ऐसे में किसकी जीत होगी लेकिन इसके लिए आपको 25 अप्रैल का इंतजार करना होगा।

Weak Hero Class 2 भी है Netflix पर दस्तक देने के लिए तैयार

Credit- Netflix

वीक हीरो क्लास 2 मॉडल स्टूडेंट Yeon Si Eun की कहानी है जिसकी भूमिका Park Ji Hoon निभा रहे हैं जिसका ट्रांसफर एक नए स्कूल में हो जाता है। जब अपने दोस्त की रक्षा करने में कामयाब नहीं होता है। वह अपने दोस्त को एक बार फिर से नहीं खोना चाहता है और ऐसे में वह मुश्किलों में फंस जाता है। यह 25 अप्रैल को दस्तक देगी।

Starcast: Park Ji-hoon, Choi Hyun-wook, and Hong Kyung

You Season 5 के लिए भी है लोगों को इंतजार

Credit- Netflix

Penn Badgley जो गोल्डबर्ग के तौर पर पांचवें सीजन में धमाकेदार वापसी की है। यह फैंस के लिए इसलिए भी खास है क्योंकि अंतिम सीजन बताया जा रहा है। यह एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज है जहां गोल्डबर्ग अपनी जिंदगी को एंजॉय करता है लेकिन न्यूयॉर्क में उसकी जिंदगी पर अतीत के कुछ पन्नों से खतरे दिखाई देते हैं। हॉरर सीरीज देखने की अगर आपको चाहत है तो आप इसे इंजॉय कर सकते हैं। यह नेटफ्लिक्स पर 24 अप्रैल को दस्तक देने वाली है।

Starcast: Penn Badgley, Victoria Pedretti, and Elizabeth Lail

Havoc को भी कर सकते हैं Netflix Releases This Week में एंजॉय

Credit- Netflix

Netflix पर हेवोक भी एंजॉय कर सकते हैं जिसके ट्रेलर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया, “कोई कानून नहीं केवल और अव्यवस्था।” 25 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर दस्तक देने वाली है जहां एक ड्रग डील आउट ऑफ़ कंट्रोल हो जाती है और एक जासूस को अंडरवर्ल्ड से गुजरना पड़ता है। इस एक्शन थ्रिलर में Tom Hardy मुख्य किरदार के तौर पर नजर आने वाले हैं।

Starcast: Tom Hardy, Timothy Olyphant, and Forest Whitaker

बुलेट ट्रेन एक्सप्लोजन को लेकर भी फैंस के बीच गजब बेताबी

Credit- Netflix

23 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर यह फिल्म रिलीज होने वाली है जो एक ट्रेन के आसपास घूमती है। फिल्म की कहानी की बात करें तो बुलेट ट्रेन एक्सप्लोजन द बुलेट ट्रेन 1975 का रीमेक है जो टोक्यो जाने वाली ट्रेन पर आधारित है जिसमें बम होने का खतरा होता है।

Starcast: Tsuyoshi Kusanagi, Kanata Hosoda, Non, Jun Kaname, Machiko Ono

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026