---Advertisement---

Screen Guild Awards 2024 को लेकर सामने आया नया अपडेट, इस OTT प्लेटफार्म पर होगी लाइव स्ट्रीमिंग

Screen Guild Awards 2024: हर साल स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवॉर्ड्स का आयोजन किया जाता है। ऐसे में इस अवार्ड को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। बता दें कि, दुनिया भर में मशहूर स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड सेरेमनी का आयोजन अब अगले साल यानी 2024 में किया जाएगा। इस अवॉर्ड सेरिमनी में फिल्मी सितारों ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: मई 21, 2023 12:00 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Screen Guild Awards 2024: हर साल स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवॉर्ड्स का आयोजन किया जाता है। ऐसे में इस अवार्ड को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। बता दें कि, दुनिया भर में मशहूर स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड सेरेमनी का आयोजन अब अगले साल यानी 2024 में किया जाएगा। इस अवॉर्ड सेरिमनी में फिल्मी सितारों को उनकी परफॉर्मेंस को लेकर अवार्ड दिए जाते हैं। ऐसे में इस अवार्ड के लिए वेन्यू से डेट तक की जानकारी सामने आ चुकी है। चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए इस अवार्ड के बारे में सभी अहम जानकारियां बताते हैं।

इस दिन होगा अवार्ड शो का आयोजन

स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड सेरेमनी का आयोजन पहली बार 1995 में किया गया था। इस अवॉर्ड सेरेमनी में फिल्मी दुनिया से जुड़े सितारों को उनके परफॉर्मेंस के हिसाब से अवार्ड से सम्मानित किया जाता है। ऐसे में अब अगले साल होने वाले अवार्ड शो को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। बता दें कि, 2024 में होने वाले स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड का आयोजन लॉस एंजेलिस के श्राइन ऑडिटोरियम में 24 फरवरी 2024 को किया जाएगा।

इस दिन किया जाएगा नॉमिनी का ऐलान

इसी के साथ ऐसा बताया जा रहा है कि, स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड 2024 के लिए नॉमिनी का ऐलान 10 जनवरी 2024 को किया जाएगा। वहीं इस अवार्ड का आयोजन शनिवार को 24 फरवरी की शाम को पांच बजे होगा। हालांकि अभी इस अवॉर्ड सेरेमनी के होस्ट के बारे में कोई भी अधिकारी जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में इस अवार्ड शो के होस्ट के बारे में अंदाजा लगाना मुश्किल है। ‌

Also Read: EYE CANCER : ये लक्षण बताते हैं आप हो चुके हैं आंखों के कैंसर का शिकार, भूलकर भी न करें अनदेखा

इस OTT प्लेटफार्म पर होगी लाइव स्ट्रीमिंग

इसी के साथ अगर आपको इस अवार्ड को लाइव देखना है तो आप ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर इस अवॉर्ड शो को लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं। यह पिछले साल नेटफ्लिक्स पर शिफ्ट किया गया है। इससे पहले इस अवार्ड शो को टीवीएस और टीएंडटी जैसे केबल नेटवर्क पर दिखाया जाता था।

Also Read: Back Acne: पीठ पर निकल आए हैं दाने? तो इन घरेलू नुस्खों को करें ट्राय, जल्द मिलेगी राहत

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kangana Ranaut

जुलाई 2, 2026

Samantha Ruth Prabhu

जुलाई 2, 2026

Alia Bhatt

जुलाई 1, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

जुलाई 1, 2026

Toxic

जुलाई 1, 2026

Lock Upp 2

जुलाई 1, 2026