Nikki Tamboli: बिग बॉस मराठी के बाद से अरबाज पटेल के साथ एक्ट्रेस का रिश्ता काफी चर्चा में रहा है जहां दोनों पब्लिकली रोमांटिक होने में पीछे नहीं रहे हैं। हालांकि इस सब के बीच फैंस की को तगड़ा झटका लगा जब दोनों ने सोशल मीडिया पर एक दूसरे को अनफॉलो किया और चीटिंग के साथ-साथ अफेयर को लेकर पोस्ट करते हुए दिखे। जहां लोग इसे एक दूसरे पर कटाक्ष मान रहे हैं। हालांकि इस सबके बीच क्यों बिग बॉस 20 से कनेक्शन जोड़ा जा रहा है और क्यों लोग इसे पब्लिसिटी स्टंट भी बता रहे हैं। जानिए पूरा मामला।
Nikki Tamboli और अरबाज पटेल क्या एक दूसरे से हो चुके हैं अलग
दरअसल अरबाज पटेल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “अपने पार्टनर को धोखा देना और फिर घर आकर उनकी आंखों में आंखें डालकर उनसे प्यार का इज़हार करना, अपमान का एक बिल्कुल अलग ही स्तर है। मैंने जो कहा सो कहा।” वहीं इसके बाद निक्की तंबोली ने भी रिएक्ट किया और उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कहा, “वो सच जो वे नहीं कहते प्रेम प्रसंग इसलिए नहीं होते क्योंकि कोई नया व्यक्ति बेहद आकर्षक होता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि किसी बुजुर्ग ने अपने वादों का सम्मान करना बंद कर दिया है।”
अरबाज पटेल और निक्की तंबोली विवाद पर क्या बोल रहे हैं लोग
इस सब के बीच लोगों को तगड़ा झटका लगा क्योंकि दोनों ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम से अनफॉलो भी कर दिया लेकिन निक्की तंबोली के इस फॉलो अनफॉलो विवाद और कृप्टिक स्टोरी को देखकर कुछ लोगों का कहना है कि यह सब सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट है क्योंकि अरबाज पटेल को बिग बॉस 20 में जाना है। लोग यह भी कह रहे हैं कि बिग बॉस से पहले हमेशा कुछ ऐसा ही होता है। लोगों का कहना है कि मेकर्स के साथ ही प्लानिंग है पहले अरबाज पटेल जाएगा और फिर निक्की तंबोली भी बिग बॉस के घर में जाएगी। हालांकि यह लोगों की सिर्फ अपनी अपनी राय है लेकिन सच्चाई क्या है यह तो आने वाले समय में ही पता चलेगा।
गौरतलब है कि इससे पहले निक्की तंबोली ने अपने बॉयफ्रेंड अरबाज पटेल के बारे में बताया था कि उनके पिता धर्म की वजह से अरबाज को स्वीकार नहीं कर रहे हैं।
