---Advertisement---

पब्लिसिटी स्टंट या ब्रेकअप! चीटिंग और अफेयर पर अरबाज पटेल और Nikki Tamboli की जुबानी जंग तेज, अनफॉलो विवाद के बीच बिग बॉस 20 से जुड़ा कनेक्शन

Nikki Tamboli: अरबाज पटेल को अनफॉलो करने के साथ-साथ इंस्टाग्राम स्टोरी को लेकर चर्चा में आई एक्ट्रेस आखिर क्या है रिलेशनशिप की सच्चाई और क्यों बिग बॉस से इसे जोड़ा जा रहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 30, 2026 2:10 अपराह्न

Nikki Tamboli
Follow Us
---Advertisement---

Nikki Tamboli: बिग बॉस मराठी के बाद से अरबाज पटेल के साथ एक्ट्रेस का रिश्ता काफी चर्चा में रहा है जहां दोनों पब्लिकली रोमांटिक होने में पीछे नहीं रहे हैं। हालांकि इस सब के बीच फैंस की को तगड़ा झटका लगा जब दोनों ने सोशल मीडिया पर एक दूसरे को अनफॉलो किया और चीटिंग के साथ-साथ अफेयर को लेकर पोस्ट करते हुए दिखे। जहां लोग इसे एक दूसरे पर कटाक्ष मान रहे हैं। हालांकि इस सबके बीच क्यों बिग बॉस 20 से कनेक्शन जोड़ा जा रहा है और क्यों लोग इसे पब्लिसिटी स्टंट भी बता रहे हैं। जानिए पूरा मामला।

Nikki Tamboli और अरबाज पटेल क्या एक दूसरे से हो चुके हैं अलग

What's happening between them? Inframe: (Arbaaz Patel and Nikki Tamboli)
byu/Stock-Bend3562 inInstaCelebsGossip

दरअसल अरबाज पटेल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “अपने पार्टनर को धोखा देना और फिर घर आकर उनकी आंखों में आंखें डालकर उनसे प्यार का इज़हार करना, अपमान का एक बिल्कुल अलग ही स्तर है। मैंने जो कहा सो कहा।” वहीं इसके बाद निक्की तंबोली ने भी रिएक्ट किया और उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कहा, “वो सच जो वे नहीं कहते प्रेम प्रसंग इसलिए नहीं होते क्योंकि कोई नया व्यक्ति बेहद आकर्षक होता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि किसी बुजुर्ग ने अपने वादों का सम्मान करना बंद कर दिया है।”

अरबाज पटेल और निक्की तंबोली विवाद पर क्या बोल रहे हैं लोग

इस सब के बीच लोगों को तगड़ा झटका लगा क्योंकि दोनों ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम से अनफॉलो भी कर दिया लेकिन निक्की तंबोली के इस फॉलो अनफॉलो विवाद और कृप्टिक स्टोरी को देखकर कुछ लोगों का कहना है कि यह सब सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट है क्योंकि अरबाज पटेल को बिग बॉस 20 में जाना है। लोग यह भी कह रहे हैं कि बिग बॉस से पहले हमेशा कुछ ऐसा ही होता है। लोगों का कहना है कि मेकर्स के साथ ही प्लानिंग है पहले अरबाज पटेल जाएगा और फिर निक्की तंबोली भी बिग बॉस के घर में जाएगी। हालांकि यह लोगों की सिर्फ अपनी अपनी राय है लेकिन सच्चाई क्या है यह तो आने वाले समय में ही पता चलेगा।

गौरतलब है कि इससे पहले निक्की तंबोली ने अपने बॉयफ्रेंड अरबाज पटेल के बारे में बताया था कि उनके पिता धर्म की वजह से अरबाज को स्वीकार नहीं कर रहे हैं।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rise And Fall 2

अक्टूबर 14, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 12

अक्टूबर 14, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 14, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 20

अक्टूबर 14, 2026

Aneet Padda

अक्टूबर 14, 2026

Sidharth Malhotra

अक्टूबर 13, 2026