---Advertisement---

NMACC: साड़ी लुक से इन बॉलीवुड हसीनाओं के छक्के छुड़ाती नजर आई हॉलीवुड एक्ट्रेस, देखते ही रह गए लोग

NMACC: नीता मुकेश अंबानी कल्चर सेंटर (NMACC) में बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड स्टार्स भी दमखम दिखाते नजर आए। इस दौरान ये इंडियन ट्रेडिशन को खास अंदाज में फ्लॉन्ट करते नजर आए हैं। सोशल मीडिया पर फैंस इस लुक को खूब पसंद कर रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 2, 2023 12:49 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

NMACC: शनिवार की रात नीता मुकेश अंबानी कल्चर सेंटर (NMACC) में फैशन गाला में इंटरनेशनल सेलेब्स ने पार्टिसिपेट किया। इस दौरान मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की स्पाइडर-मैन फिल्मों से टॉम हॉलैंड और ज़ेंडया और अमेरिकी मॉडल गिगी हदीद भी खास अंदाज में नजर आई। हॉलीवुड सेलेब्स का लुक सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। दरअसल इन सितारों ने पारंपरिक परिधान पहनकर भारतीय परंपरा का पालन किया। यही वजह है कि लोग उनकी खूब तारीफ़ कर रहे हैं और उनका यूनिक स्टाइल सोशल मीडिया पर ट्रेंड में है।

भारतीय परंपरा को फॉलो करते दिखे हॉलीवुड स्टार्स

इस दौरान स्पाइडर-मैन फेम जेंडया और गिगी हदीद ने साड़ी में अपना जलवा बिखेरा तो टॉम हॉलैंड ने ब्लैक सूट में फैंस के दिलों पर वार किया। सोशल मीडिया पर उनके लुक की खूब तारीफ़ हो रही है और लोग स्टाइल स्टेटमेंट के फैन हो गए। उन्होंने इस इवेंट पर भारतीय परम्परा को खास अंदाज में दिखाया।

खास है ज़ेंडया का यह साड़ी लुक

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

इस दौरान ज़ेंडया स्लीवलेस स्टाइलिश ब्लाउज के साथ नीले रंग की सीक्वेंस साड़ी पहनी हुई थी। इस दौरान उनका लुक वाकई कमाल का है। ब्लू साड़ी में ज़ेंडय ने इस लुक को ब्रेसलेट और इयररिंग्स से कम्पलीट किया है। एक्ट्रेस ने भारतीय स्टाइल में नमस्ते कर लोगों के दिलों को लूट ली है।

ये भी पढ़ें: Birthday Special: Ajay Devgn ने छत पर की थी Kajol से शादी, किसी फेयरी टेल से कम नहीं है यह लव स्टोरी

सूट में हैंडसम दिखे टॉम हॉलैंड

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

हॉलीवुड एक्टर और स्पाइडर मैन टॉम हॉलैंड का फैंस के बीच क्रेज किसी से छिपा नहीं है। एक्टर ने इस दौरान व्हाइट शर्ट के ऊपर ब्लैक सूट पैंट से लुक को कम्पलीट किया।

साड़ी में क़यामत दिखीं अमेरिकी मॉडल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

अमेरिकी मॉडल गिगी हदीद भी आइवरी-गोल्ड साड़ी में काफी अलग और स्टाइलिश नजर आई। उन्होंने गोल्डन बॉर्डर वाली साड़ी को हैवी एम्ब्रॉएडरी गोल्डन ब्लाउज के साथ पेयर किया। इस लुक को उन्होंने गोल्डन चूड़ियों और झुमके से कम्पलीट किया। एक्ट्रेस का यह लुक फिलहाल चर्चा में है।

ये भी पढ़ें: भारत में George Soros के निशाने पर PM Modi, लोकतांत्रिक ढांचे पर वार करने की बात को लेकर कांग्रेस ने भी लगाई लताड़

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026