---Advertisement---

Nora Fatehi पिंक फर ड्रेस में कैमरे पर बलखाती आई नजर, किलर पोज देख अटक जाएंगी सांसें

Nora Fatehi: नोरा फतेही अपनी अदाओं से हर बार जादू चलाने में कामयाब होती है। एक बार फिर वह फर ड्रेस में कमाल दिखाती हुई नजर आई। पिंक गर्ल बनी नोरा की अदाएं देखने लायक है और वह अपनी स्माइल से लोगों के दिलों पर कब्जा करती हुई दिखी।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 6, 2023 2:20 अपराह्न

Nora Fatehi
Follow Us
---Advertisement---

Nora Fatehi: यह बात सच है कि डांसिंग क्वीन और फैशन दीवा नोरा फतेही के अंदाज को देख लोग कायल हो जाते हैं। एक्ट्रेस लोगों को इंप्रेस करने में कभी कोई कसर नहीं छोड़ती है। ऐसे में सोशल मीडिया पर वह लगातार ट्रेंड में रहती हैं। इस सब के बीच बढ़ती ठंड में सोशल मीडिया का तापमान खास अंदाज में बढ़ा रही नोरा एक बार फिर लाइमलाइट में है।आइए जानते हैं आखिर इस बार क्या कर गई नोरा। फैंस उनके इस लेटेस्ट लुक को देख आंहें भरने लगे हैं और वह लाइमलाइट में आ गई है। नोरा का अंदाज देख निश्चित तौर पर आप भी मदहोश हो जाएंगे।

खास लुक में नजर आई नोरा

नोरा की अदाओं में कुछ तो कमाल है कि वह हर बार चर्चा में होती है। लेटेस्ट लुक की बात करें तो बढ़ती ठंड के बीच नोरा ऑफ शोल्डर ड्रेस में काफी खूबसूरत नजर आ रही है। कैमरे पर वह मुस्कुरा कर पोज दे रही हैं और उनकी अदाएं देखने लायक है। एक्ट्रेस अपने लुक को ब्रेसलेट गोल्ड वॉच और राउंड इयररिंग्स से कंप्लीट कर रही हैं। वहीं मेसी बन हेयरस्टाइल के साथ दोनों साइड से ब्लिंग को छोड़कर वह इस लुक में खास तड़का लगाती नजर आई। अगर मेकअप की बात करें तो न्यूड लिप शेड्स और सिमर आईशैडो के साथ मिनिमल मेकअप में वह खास दिखाई दे रही हैं।

नोरा की अदाओं पर फिदा हुए फैंस

इस लुक में नोरा फतेही अपनी हुस्न की बिजलियां गिराती हुई दिख रही है। यही वजह है कि उनका यह लुक सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। कुछ ही घंटे में नोरा फतेही के इस क्लिप को 75000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं इस वीडियो को शेयर करते हुए नोरा फतेही ने कैप्शन में लिखा, “तुम्हें पता है कि मैं एक्स्ट्रा हो जाऊंगी जब कैमरा ऑन होगा। इस क्लिप में नोरा की अदाएं वाकई दिलकश है और लोग कमेंट में तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Thyroid

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026