---Advertisement---

छोटे भाई के जन्मदिन पर Nora Fatehi ने एम्यूज़मेंट पार्क में बिताए मस्ती भरे पल, शेयर किया बोट राइड का मज़ेदार वीडियो 

Nora Fatehi अपने किलर डांस मूव्स के लिए लोगों के बीच काफ़ी चर्चा में रहती हैं। वही सोमवार को नोरा ने अपने छोटे भाई उमर के जन्मदिन पर उसके साथ एम्यूज़मेंट पार्क में मस्ती भरे पल बिताए। इसका एक वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किया है।

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: सितम्बर 18, 2023 9:35 अपराह्न

Instagram
Follow Us
---Advertisement---

Nora Fatehi: नोरा फतेही बॉलीवुड में अपने ज़बरदस्त डान्स मूव्स के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने फ़िल्मों में आइटम नंबर और कई म्यूज़िक वीडियो में अपने किलर डांस मूव्स का प्रदर्शन करके लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई है। वहीं 18 सितंबर को अपने छोटे भाई का जन्मदिन मना रही हैं। इस मौक़े पर उन्होंने अपने भाई उमर के साथ एम्यूज़मेंट पार्क में मस्ती भरे पल बिताए जिसका एक वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। 

भाई के जन्मदिन पर एम्यूज़मेंट पार्क में मस्ती करती नज़र आईं Nora Fatehi

सोमवार को Nora Fatehi ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में बॉलीवुड डांसर को एम्यूज़मेंट पार्क में एक मज़ेदार बोट राइड करते देखा जा सकता है। इस दौरान उनके साथ उनका भाई उमर और उसके कुछ दोस्त भी दिख रहे हैं। वीडियो में नोरा एक बोट में बैठी हैं और उनके साथ में उनके भाई की दोस्त भी बैठी नज़र आ रही हैं। वहीं धीरे-धीरे बोट आगे बढ़ती है और फिर तेज़ रफ़्तार के साथ सीधे पानी से भरे पूल में पहुंच जाती है। 

वीडियो में पहले तो नारा बोट राइड के लिए काफ़ी उत्साहित होती हैं मगर जैसे ही वह पानी में पहुंचती हैं वैसे ही उनके चेहरे के भाव भी बदल जाते हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए Nora Fatehi ने लिखा “मैं गीली मुर्गी की तरह नहीं दिख रही हूं!” आपको बता दें कि यह मज़ेदार वीडियो नोरा के भाई उमर ने अपने फोन में क़ैद किया है। 

भाई उमर के लिए Nora Fatehi ने शेयर किया प्यारा नोट

आपको बता दें कि Nora Fatehi अपने भाई के काफ़ी करीब हैं। दोनों के बीच का रिश्ता काफ़ी मज़बूत माना जाता है। वहीं अपने भाई के जन्मदिन के ख़ास मौक़े पर नोरा ने उसके साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए प्यारा नोट लिखा है। उन्होंने लिखा “मैं उससे बहुत प्यार करता हूं।  वह इतनी जल्दी बड़ा हो गया है कि मैं बता भी नहीं सकती। वह मेरी गोद में पले एक छोटे से बच्चे से इतने खूबसूरत दिल वाला लंबा और हैंडसम व्यक्ति कैसे बन गया?”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lara Dutta

अप्रैल 16, 2026

Avneet Kaur

अप्रैल 15, 2026

Govinda

अप्रैल 15, 2026

Anudeep Katikala

अप्रैल 15, 2026

Rajesh Khanna

अप्रैल 15, 2026

Salman Khan

अप्रैल 15, 2026