---Advertisement---

Nora Fatehi Viral Video: लाइव आकर ‘मडगांव एक्सप्रेस’ एक्ट्रेस ने की जमकर मस्ती, फैंस से की ये क्यूट गुजारिश

Nora Fatehi Viral Video: नोरा फतेही फिलहाल अपनी फिल्म ‘मडगांव एक्सप्रेस‘ को लेकर काफी चर्चा में है। उनकी यह फिल्म शुक्रवार को रिलीज होने वाली है। वहीं फिल्म को प्रमोट करने में वह कोई कसर नहीं छोड़ रही है। इस फिल्म में उनका किरदार वाकई काफी अलग होने वाला है और वह जमकर मस्ती का ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 20, 2024 6:33 अपराह्न

Nora Fatehi Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Nora Fatehi Viral Video: नोरा फतेही फिलहाल अपनी फिल्म ‘मडगांव एक्सप्रेस‘ को लेकर काफी चर्चा में है। उनकी यह फिल्म शुक्रवार को रिलीज होने वाली है। वहीं फिल्म को प्रमोट करने में वह कोई कसर नहीं छोड़ रही है। इस फिल्म में उनका किरदार वाकई काफी अलग होने वाला है और वह जमकर मस्ती का तड़का लगाती नजर आएगी। इस बीच वह सोशल मीडिया पर लाइव आकर फैंस के साथ मस्ती करती हुई नजर आई जिसकी झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर दिखाई है। वायरल हो रहा यह वीडियो खास है जिसमें एक्ट्रेस का मस्ती वाला अंदाज देखने लायक है। आइए देखते हैं नोरा फतेही का यह वीडियो।

एडवांस बुकिंग के बाद नोरा फतेही ने फैंस से कहीं ये बात

नोरा फतेही लाइव में गाड़ी में अपनी टीम के साथ बैठी हुई नजर आ रही है। इस दौरान वह अपनी टीम से मस्ती करने के लिए कहती है और कहती है कुछ तो पागलपन और एनर्जी दिखाओ। वहीं एक्ट्रेस फैन से गुजारिश करती है कि वह इस शुक्रवार को इस फिल्म को देखने जाएं। वीडियो में वह यह भी जानकारी देती है कि एडवांस बुकिंग स्टार्ट हो गई है और अब आप टिकट को खरीद ले। इस दौरान नोरा फैंस के सवालों का जवाब भी देती है और अपनी क्यूटनेस से दिल जीत लेती हैं।

टीम के साथ मस्ती करती नजर आई नोरा फतेही

इस दौरान गाड़ी में गाने भी बज रहे हैं और यहां भी डांसिंग दिवा थिरक रही है। उनकी क्यूटनेस देख लोग दिल हार रहे हैं और वह जिस तरह अपनी टीम के साथ मस्ती कर रही है वह वाकई हटके है। इस वीडियो को अब तक 24000 से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। वहीं वह इस दौरान कई खुलासे करती हुई नजर आई। वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में विद्युत जामवाल के साथ वह ‘क्रैक’ फिल्म में नजर आई थी। वहीं तीन दोस्तों की गोवा जर्नी की कहानी दिलचस्प है जिसमें नोरा ग्लैमरस अंदाज में दिखाई देने वाली है। फिल्म में उनका किरदार काफी हटके है और यह कुणाल खेमू द्वारा निर्देशित पहली फिल्म है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rise And Fall 2

अक्टूबर 17, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 17, 2026

Ranabaali Box office Collection Day 1

अक्टूबर 17, 2026

Viral Video

अक्टूबर 17, 2026

Farah Khan

अक्टूबर 17, 2026

Viral Video

अक्टूबर 17, 2026