---Advertisement---

Nora Fatehi को Honey Singh संग देख लोग बोले ‘बेस्ट फ्रेम’, क्या Payal Song के बाद फिर साथ मचाएंगे गदर

Nora Fatehi: नोरा फतेही और हनी सिंह को एक साथ देखा गया। दरअसल उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसे देखने के बाद फैंस क्रेजी हो रहे हैं। आइए देखते हैं आखिर क्यों चर्चा में आ गए नोरा के साथ हनी सिंह।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 13, 2025 11:44 पूर्वाह्न | Updated: जनवरी 13, 2025 1:40 अपराह्न

Nora Fatehi
Follow Us
---Advertisement---

Nora Fatehi: बीते दिन शीशे वाली चुन्नी लेकर आए हनी सिंह की जोड़ी शहनाज गिल के साथ देखकर फैंस क्रेजी हो गए। वहीं इस सबके बीच एक बार फिर रैपर चर्चा में आ गए। दरअसल उन्होंने सोशल मीडिया पर एक डिमांडिंग एक्ट्रेस के साथ तस्वीर शेयर की है जिसे देखकर लोगों की एक्साइटमेंट का वाकई कोई जवाब नहीं है। हम बात कर रहे हैं नोरा फतेही की जिनके साथ Honey Singh ने एक तस्वीर शेयर की है। इसे देखने के बाद फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। Nora Fatehi को हनी सिंह के साथ देखना उनके फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। हाल ही में पायल सॉन्ग में दोनों की जोड़ी नजर आई थी।

Payal Song के बाद इस हाल में दिखे Honey Singh और Nora Fatehi

पायल सॉन्ग में हनी सिंह और नोरा फतेही की जबरदस्त जोड़ी फैंस को खूब पसंद आई थी। ऐसे में एक बार फिर दुबई में दोनों की यह साथ की तस्वीर देखने के बाद फैंस के बीच लगातार बातें बनने लगी है। जहां तक इस तस्वीर की बात करें तो इसमें व्हाइट क्रॉप टॉप और जॉगर्स पैंट में पोज देती हुई Nora Fatehi नजर आ रही है। Honey Singh भी कूल लुक दिखाई दे रहे हैं। दोनों का यह कैजुअल अंदाज वाकई लोगों के दिलों को जीतने के लिए काफी है। इस दौरान हनी नोरा के साथ पोज़ दे रहे हैं और कैप्शन में लिखा, “दो विचित्र।”

Nora Fatehi और Honey Singh को Payal Song के बाद साथ देख क्या कह रहे फैंस

नोरा फतेही और हनी सिंह की तस्वीर को 1 मिलियन से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं एक यूजर ने कहा दो टैलेंटेड इंसान एक फ्रेम में तो एक ने कहा ओमजी बेस्ट फ्रेम। एक ने लिखा क्यूट तो दूसरे ने कहा टुगेदर फायर। एक यूजर ने कहा वाह अब क्या स्पेशल होगा। तो एक ने लिखा लुकिंग क्यूट। एक यूजर का कहना है मेरी जान बंद रखी तूने पायल में। बाकी यूजर्स भी अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

जहां तक बात करें Honey Singh की तो हाल ही में वह शहनाज गिल के साथ ‘शीशे वाली चुन्नी’ में नजर आए हैं। वहीं Nora Fatehi को ‘आय हाय’ में करण औजला के साथ देखा गया था।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026

Border 2 Box Office Collection Day 20

फ़रवरी 12, 2026

Rajpal Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Shah Rukh Khan

फ़रवरी 12, 2026